कोलकाता की सड़कों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक युवक को ऐसी जगह वर्कआउट करते देखा गया, जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएं। यह युवक किसी जिम या पार्क में नहीं, बल्कि बेहद ऊंचे स्ट्रीट लाइट के खंभे पर चढ़कर पुल-अप्स करता नजर आया।
बिना सुरक्षा के खतरनाक स्टंट वीडियो में युवक खंभे के ऊपरी सिरे पर लटका हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उसके पास सुरक्षा के लिए न तो कोई हार्नेस है, न हेलमेट और न ही कोई सुरक्षा उपकरण। वह काफी सहजता से बॉडीवेट एक्सरसाइज कर रहा है। इतनी ऊंचाई पर भी उसके चेहरे पर डर की कोई लकीर नहीं है, मानों वह किसी जिम की मजबूत बार पर अभ्यास कर रहा हो।
खड़ी थी फायर ब्रिगेड की गाड़ी इस वीडियो का एक दिलचस्प पहलू यह है कि खंभे के ठीक नीचे दमकल विभाग (Fire Brigade) की गाड़ी भी खड़ी दिख रही है। दमकल कर्मी घटनास्थल पर सतर्क खड़े नजर आ रहे हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह स्टंट प्रशासन की पूर्व अनुमति से किया गया था या किसी आपातकालीन सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को वहां पहुंचना पड़ा? फिलहाल, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोग युवक के संतुलन और साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कई इसे पागलपन बता रहे हैं।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, लगता है अब जिम जाना पुराना फैशन हो गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, इसे देखकर ही मेरे हाथ-पैर कांपने लगे, अगर जरा सा भी फिसलता तो क्या होता?
सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल इस वीडियो की काफी आलोचना भी हो रही है। बड़ी संख्या में लोगों का मानना है कि ऐसे जानलेवा स्टंट को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि जरा सी चूक या संतुलन बिगड़ने पर यह स्टंट जानलेवा साबित हो सकता था। सोशल मीडिया पर लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
*Bro invented new ways to do pull ups 😒😒 #india #viralㅤㅤ pic.twitter.com/PfdcCIFOpX
— Bhasad club (@bhasadclub) August 5, 2026
चांद पर रॉकेट का खौफनाक तांडव: 8690 kmph की रफ्तार से टकराया SpaceX का फाल्कन 9, सामने आई तबाही की तस्वीरें
भारत चुन-चुन कर मार रहा है : लश्कर आतंकी ने पहली बार हनुमान-राम का नाम लेकर स्वीकारी अपनी हार!
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल
झारखंड के छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान: एजुकेशन सिस्टम को बताया अत्याचारी
यश धुल का विस्फोटक शतक: 47 गेंदों में ठोक डाले 100 रन, मैदान पर बरसे 9 छक्के
यूसुफ पठान का बड़ा दांव: NDA बैठकों से दूरी के बीच सुवेंदु अधिकारी से की ये खास मांग
हैदराबाद: 10 हजार के कर्ज ने ली बाप की जान, सरेआम धारदार हथियार से की गई बर्बर हत्या
पानी में बिस्किट डुबोकर खाता मजदूर, वीडियो देख छलके लोगों के आंसू
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका: रेप केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
क्या टीम इंडिया का गोल्डन एरा खत्म? अजिंक्य रहाणे के इस बयान ने मचाई खलबली