भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसा संकेत पूर्व टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के हालिया बयानों से मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद रहाणे ने टीम इंडिया की गिरती साख और मैनेजमेंट की नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
रहाणे का मानना है कि घरेलू मैदानों पर टेस्ट मैचों में भारत की हालिया हार चिंताजनक है। उन्होंने स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, टेस्ट क्रिकेट में सफलता के लिए सिर्फ युवा जोश काफी नहीं है, इसमें अनुभव की बहुत जरूरत होती है। टीम में 7-8 सीनियर खिलाड़ियों और 2-3 युवाओं का संतुलन होना अनिवार्य है, लेकिन वर्तमान में हम देख रहे हैं कि लगभग सभी खिलाड़ी नए हैं।
रहाणे ने साफ संकेत दिए कि जिस तरह से सीनियर खिलाड़ियों को दरकिनार किया गया है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर मुझे डर लगता है। पिछले 2-3 सालों में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जो बदलाव हुए हैं, वे शुभ संकेत नहीं हैं। सीनियर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना और उनका सम्मान करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
हालांकि रहाणे ने हेड कोच गौतम गंभीर का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनका यह तंज सीधा टीम मैनेजमेंट पर है। उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट सेशन दर सेशन खेलने का खेल है, जिसमें धैर्य की जरूरत है। मैंने टीम को घर पर भी संघर्ष करते देखा है, जो बताता है कि टीम में चरित्र (Character) की कमी है।
पिछले कुछ महीनों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। इतने बड़े नामों का लगभग एक साथ बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है। रहाणे का मानना है कि इन अनुभवी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारतीय टीम मुश्किल परिस्थितियों में टिकने में नाकाम साबित हो रही है।
रहाणे का बयान भारतीय टीम प्रबंधन और गौतम गंभीर के लिए एक चेतावनी की तरह है। यदि भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में भारत को अपनी बादशाहत बचानी है, तो युवाओं को तैयार करने के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव को भी सहेजने की जरूरत होगी। क्या टीम इंडिया इस एक्सपीरियंस गैप को भर पाएगी? यह आने वाले समय में बड़ा सवाल बना रहेगा।
I feel Test cricket needs character. 😤
— Stick to Cricket (@StickToCricket) August 5, 2026
Ajinkya Rahane on what makes Test teams successful. 💪 pic.twitter.com/vU6RkeYDB4
बारिश में फंसी इंडिगो फ्लाइट: यात्रियों को उतारा कैटल क्लास की तरह, सुरक्षा पर उठे सवाल
क्या 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश संशोधन से बढ़ी हलचल
हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, दुश्मन नहीं : राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू ने दिया बड़ा संदेश
ढह चुका है हमारा एजुकेशन सिस्टम , झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार
बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश: रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, लेकिन विरोध का रास्ता जारी
ऊर्जा संकट से जूझ रहा बांग्लादेश: भारत से मांगी अतिरिक्त डीजल की मदद
झारखंड छात्र आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन: CJP चीफ अभिजीत दीपके का ऐलान, जरूरत पड़ी तो रांची आऊंगा
AI से ITR भरना पड़ा भारी? CA की फीस बचाने के चक्कर में टैक्सपेयर को मिला नोटिस!
क्या IPL 2027 में केकेआर की जर्सी में दिखेंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी को लेकर छिड़ी चर्चा
17 अगस्त तक भरें एन्यूमरेशन फॉर्म, वरना वोटर लिस्ट से कट सकता है आपका नाम