हैदराबाद (सैदाबाद): सिंगरेनी कॉलोनी में मंगलवार को एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया। महज 10,000 रुपये के पुराने कर्ज और आपसी रंजिश के चलते एक सिरफिरे पड़ोसी ने 37 वर्षीय ऑटो ड्राइवर की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी।
क्या है मामला? मृतक की पहचान अमीर के रूप में हुई है, जो हाल ही में मुंबई से काम करके लौटा था। मंगलवार सुबह जब अमीर अपने घर के पास से गुजर रहा था, तभी आरोपी सुमन ने उस पर अचानक धारदार हथियार (हंसिए) से हमला कर दिया। हमला इतना खौफनाक था कि खून से लथपथ अमीर सड़क पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा।
मौत की वजह बना 10 हजार का कर्ज पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमन इलाके में ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। दो साल पहले उसने अमीर को 10,000 रुपये उधार दिए थे, जो विवाद की मुख्य जड़ बन गए। इसके अलावा, सुमन का अन्य लोगों से होने वाले झगड़ों में अमीर का बीच-बचाव करना भी आरोपी को नागवार गुजर रहा था। हत्या से महज 5 दिन पहले भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसमें सुमन ने जान से मारने की धमकी दी थी।
7 मासूमों के सिर से उठा साया घटना की सूचना मिलते ही अमीर का भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायल अमीर को उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। अमीर अपने पीछे अपनी पत्नी और 7 मासूम बच्चों को छोड़ गया है।
गरमाई सियासत, पुलिस की तलाश जारी इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए याकूतपुरा के विधायक जाफर हुसैन मेराज ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सरकार और पुलिस से सख्त कार्रवाई करने और इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी सुमन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
🚨 Hyderabad Shocker: A 35-year-old man was hacked to death in broad daylight in Saidabad s Singareni Colony. The attack, allegedly carried out with a coconut-cutting knife, was caught on video and has gone viral. The accused is in police custody, and an investigation #Hyderabad pic.twitter.com/mFVbZ9oEvO
— Pooja Talwar (@PoojaTalwar21) August 4, 2026
उद्घाटन के 22 दिन बाद ही उखड़ा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सुखाने के लिए लगे पंखे तो अखिलेश ने कसा तंज
बिग बॉस 20: सलमान खान का तथास्तु वरदान, शो के इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा!
अभिषेक बनर्जी के सचिव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
चरखी दादरी में गैंगवार: स्कॉर्पियो पर बरसाईं गोलियां, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
कॉकरोच जनता पार्टी का असली एजेंडा: क्या है अभिजीत दीपके का विजन और आगे की रणनीति?
क्या UPI पर लगेगा चार्ज? जयराम रमेश का बड़ा दावा- ट्रंप के दबाव में डिजिटल मार्केट खोल रही सरकार
झारखंड आंदोलन में जज बनने चले जुनैद की चर्चा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
फुटबॉल मैच के बीच गिरा आसमानी काल , 24 वर्षीय खिलाड़ी की मैदान पर ही मौत
चलती ट्रेन में AI का घिनौना खेल: बुर्का पहनी महिला की फोटो से बनाई अश्लील तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
अपनी मांगें व्हाट्सएप करें : जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर राहुल गांधी का छात्र नेता को फोन