हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी विचारधारा और भविष्य की योजनाओं से पर्दा उठा दिया है। पार्टी के संस्थापक और नेशनल कन्वीनर अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन सवालों के जवाब दिए कि आखिर यह संगठन क्या चाहता है।
अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि CJP की कोई नई या अलग विचारधारा नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी नींव भारत का संविधान है। दीपके ने बताया कि वे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के सामाजिक न्याय, महात्मा गांधी की अहिंसा और पंडित जवाहरलाल नेहरू के आधुनिक भारत के विजन को अपना आधार मानते हैं। वे पूरी तरह से सेकुलर और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।
दीपके ने पार्टी का मुख्य फोकस शिक्षा सुधार को बताया। उन्होंने आंकड़ों के जरिए दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में 94,000 सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं, जिससे निजी स्कूलों का कारोबार बढ़ा है। CJP का कहना है कि शिक्षा आज एक महंगा धंधा बन चुकी है। वे इसे संविधान सम्मत मौलिक अधिकार की श्रेणी में पूरी तरह बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने देश की प्रमुख संस्थाओं पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर चिंता जताते हुए कहा कि अब मतदाता सरकार नहीं चुन रहे, बल्कि सरकारें तय कर रही हैं कि कौन वोट देगा। न्यायपालिका पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपतियों के लिए अदालतों में मिडनाइट हियरिंग हो जाती है, जबकि आम नागरिक तारीखों के फेर में पिस रहा है। उन्होंने मुख्यधारा के मीडिया को भी चेतावनी दी कि जनता के मुद्दों को नजरअंदाज करने का परिणाम उन्हें टीवी बंद होने के रूप में भुगतना पड़ेगा।
दिलचस्प बात यह है कि CJP ने फिलहाल राजनीतिक दल बनने से इनकार किया है। दीपके का तर्क है कि मौजूदा दौर में ED और CBI के जरिए विपक्षी दलों को तोड़ा जा रहा है। ऐसे में, वे एक पब्लिक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करना बेहतर समझते हैं, ताकि सरकार और अन्य दलों पर जनता के हितों के लिए दबाव बनाया जा सके।
अब CJP युवाओं तक पहुंचने के लिए तैयार है। सितंबर से पार्टी क्या बोलती पब्लिक? नाम से एक राष्ट्रव्यापी दौरा शुरू करेगी। अभिजीत दीपके ने कहा कि देश की 65% आबादी 35 साल से कम उम्र की है, जिसे अब तक हाशिए पर रखा गया है। वे अपनी युवा टीम (आशुतोष, सौरभ, रत्ना आदि) के साथ मिलकर डर के माहौल को खत्म करने और लोकतंत्र को सीधे जनता के हाथों में सौंपने का दावा कर रहे हैं।
#AbhijeetDipke and CJP on recent press conference—
— Prajjwal’s POV (@YPRAJJWAL) August 6, 2026
“CJP ki ideology Nehru , Ambedkar and Gandhi hai ”#cjp_पार्टी #SauravDas #JharkhandProtest #AshutoshRanka #RatnaSingh pic.twitter.com/0WNSOFDo6T
25 की उम्र में ही थमा करियर का सफर: इंग्लैंड के इस स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास
रांची छात्र आंदोलन: राहुल गांधी ने फोन पर सुनी छात्रों की व्यथा, शिक्षा व्यवस्था पर साधा निशाना
टिफिन में फिर मिली आलू की सब्जी , नन्हीं बच्ची का रिएक्शन देख आप भी हंस पड़ेंगे!
चांद से टकराया SpaceX का रॉकेट: 8,690 kmph की रफ्तार और एक भीषण धमाका, सामने आया खौफनाक VIDEO
दिल्ली-NCR में बादलों का कहर : सड़कें बनीं दरिया, गुरुग्राम में कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
मोहन भागवत का Gen-Z मंत्र: विरोध करना गलत नहीं, संवाद है लोकतंत्र की असली ताकत
चरखी दादरी में गैंगवार: स्कॉर्पियो पर बरसाईं गोलियां, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
पाकिस्तान के साथ हमेशा दुश्मनी संभव नहीं: मोहन भागवत का बड़ा बयान
तरुण तेजपाल पर लटकी उम्रकैद की तलवार: 13 साल पुराने रेप केस में आज सजा का एलान