झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब दिल्ली तक पहुँच गया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्र नेता रविंद्र पासवान को फोन कर स्थिति की जानकारी ली।
राहुल गांधी का आश्वासन बातचीत के दौरान छात्र नेता रविंद्र पासवान ने राहुल गांधी को राज्य में सक्रिय एग्जाम माफिया और छात्रों की बदहाली के बारे में विस्तार से बताया। पासवान के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा, आप लोगों की जो भी मांगें हैं, उन्हें व्हाट्सएप कीजिए। हम इस पर गंभीर हैं और जो संभव होगा, वह करेंगे।
सरकार की जवाबदेही पर उठे सवाल छात्र नेता ने राहुल गांधी से दो टूक कहा कि चूंकि झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम के साथ गठबंधन सरकार का हिस्सा है, इसलिए पार्टी को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। पासवान ने कहा, अगर सरकार हमारी मांगों पर गंभीर नहीं है, तो गठबंधन में रहने का कोई औचित्य नहीं है। नैतिकता के नाते कांग्रेस को छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए।
13वें दिन भी जारी है आंदोलन राजधानी रांची में चल रहा यह प्रदर्शन गुरुवार को 13वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन को मजबूती देने के लिए छात्रों ने 11 सदस्यीय डेलिगेशन बनाया है, जो सरकार के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करेगा। वर्तमान में छह प्रदर्शनकारी अनशन पर बैठे हैं।
विवाद की जड़ यह पूरा विवाद 14वीं जेपीएससी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद शुरू हुआ था। आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने के बाद 21 जुलाई को जेपीएससी अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है और वे सिस्टम में बड़े सुधार की मांग कर रहे हैं।
*VIDEO | Ranchi: Students protest against alleged irregularities in the JPSC and JSSC examinations.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 6, 2026
Student leader Ravindra Paswan says, I had a phone conversation with LoP in Lok Sabha Rahul Gandhi ji. I informed him about the situation here, explaining that the exam mafia is… pic.twitter.com/vXlR9qakSY
बिहार डीएलएड रिजल्ट 2026 घोषित: 1.65 लाख छात्र सफल, मेरिट लिस्ट से होगा दाखिला
जिन बेटियों को पढ़ा-लिखाकर बनाया काबिल, उन्होंने वीडियो कॉल पर निपटाया पिता का अंतिम संस्कार
भोजपुरी बवाल: रिक्शा थामते ही फफक पड़े निरहुआ, पुरानी यादों ने रुलाया सुपरस्टार को
मुझे नियम मत सिखाइए : राज्यसभा में रिजिजू और खरगे के बीच तनातनी, माहौल हुआ गरमागरम
डीपफेक और फर्जी कंटेंट पर नकेल: सरकार का अल्टीमेटम, 3 घंटे में हटाना होगा विवादित AI कंटेंट
टिफिन में फिर मिली आलू की सब्जी , नन्हीं बच्ची का रिएक्शन देख आप भी हंस पड़ेंगे!
खंभे पर खतरों के खिलाड़ी : कोलकाता में युवक का स्टंट देख दंग रह गए लोग
WTC पॉइंट्स टेबल में हलचल: पाकिस्तान की जीत ने बदला समीकरण, जानें टीम इंडिया की क्या है स्थिति
मोहन भागवत का बड़ा बयान: Gen Z देशद्रोही नहीं, सबसे ईमानदार पीढ़ी; इन पर है मेरा भरोसा
नेतन्याहू के खिलाफ 8 इस्लामिक देशों का मोर्चा, बोले- ट्रंप के शांति प्लान की धज्जियां उड़ा रहा इजरायल