फुटबॉल मैच के बीच गिरा आसमानी काल , 24 वर्षीय खिलाड़ी की मैदान पर ही मौत
News Image

थाईलैंड में एक स्थानीय फुटबॉल मैच के दौरान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भारी बारिश के बीच अचानक गिरी आसमानी बिजली ने 24 वर्षीय फुटबॉलर सोफवान अवाए (Sofwan Awae) की जान ले ली। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैदान पर ही थम गई सांसें वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बारिश के बीच खेल जारी था, तभी अचानक बिजली कड़की और सीधे सोफवान पर जा गिरी। बिजली की चपेट में आते ही खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़ा और दोबारा नहीं उठ सका। यह मंजर देखकर मैदान में अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक दर्जन खिलाड़ी घायल यह दुखद हादसा थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में FA कप टूर्नामेंट के दौरान हुआ। सोफवान SAMCOLTS टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस आसमानी कहर ने सिर्फ सोफवान की जान ही नहीं ली, बल्कि मैच में खेल रहे करीब 12 अन्य खिलाड़ी भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आयोजकों की लापरवाही पर उठे सवाल हादसे के बाद टूर्नामेंट के आयोजकों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि भारी बारिश और खराब मौसम के बावजूद मैच को तुरंत क्यों नहीं रोका गया? स्थानीय पुलिस के अनुसार, मेडिकल टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन बिजली का झटका इतना जोरदार था कि खिलाड़ी को बचाया नहीं जा सका।

आंकड़ों के बावजूद बरती गई ढिलाई आंकड़े बताते हैं कि थाईलैंड में बिजली गिरने से होने वाली मौतें आम हैं। डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के डेटा के अनुसार, 2020 से 2024 के बीच देश में बिजली गिरने से 283 लोगों की जान जा चुकी है। इतने खतरनाक रिकॉर्ड्स के बावजूद इस तरह के आयोजनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करना एक होनहार खिलाड़ी की जान पर भारी पड़ गई।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अतीक अहमद के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: सड़क हादसे में छोटे बेटे अबान अहमद की मौत

Story 1

आरक्षण जारी रहेगा, जेनरेशन Z हमारे अपने; मोहन भागवत ने दिए कई बड़े संदेश

Story 1

कॉकरोच जनता पार्टी का हुंकार: क्या बोलती पब्लिक अभियान से सरकार को घेरेगी अभिजीत दीपके की टीम

Story 1

अलायंस की पहली विनर बनीं मिनी माथुर: कुणाल खेमू के शो में जीत के साथ घर ले गईं लाखों की प्राइज मनी

Story 1

पानी में बिस्किट डुबोकर खाता मजदूर, वीडियो देख छलके लोगों के आंसू

Story 1

हैदराबाद: 10 हजार के कर्ज ने ली बाप की जान, सरेआम धारदार हथियार से की गई बर्बर हत्या

Story 1

अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम अकाउंट बैन? मेटा पर भड़के पूर्व सीएम, मांगी पारदर्शिता

Story 1

बिहार में MLC मनोनयन पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा, बोले- फैसला तो पहले ही हो चुका था

Story 1

WTC में शतकों का किंग कौन? टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में किसका दबदबा

Story 1

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, यौन उत्पीड़न केस में बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला