देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने गुरुग्राम की रफ्तार थाम दी है। पूरा शहर जलमग्न हो चुका है और सड़कें दरिया में तब्दील नजर आ रही हैं। ओल्ड गुरुग्राम से लेकर न्यू गुरुग्राम तक, हर इलाका पानी की चपेट में है।
हर साल जल निकासी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही भारी बारिश ने प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है। पैदल चलना तो दूर, सड़कों पर गाड़ियों का चलना भी दूभर हो गया है।
पॉश इलाकों में भरा पानी, घरों में घुसी जलभराव की मुसीबत गुरुग्राम के नामी और पॉश इलाकों का भी बुरा हाल है। सुशांत लोक फेज-2 और 3 के पार्कों में पानी भर गया है, वहीं सेक्टर 40 और 46 में स्थित लोगों के घरों में पानी घुस जाने से भारी नुकसान की खबर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर गाड़ियों के गुजरने से पानी घरों और बेसमेंट में भर जाता है, जिसे बाद में पंप लगाकर निकालना पड़ता है।
राजीव चौक पर फंसी बस, सड़कें बनीं तालाब राजीव चौक के मेदांता अंडरपास में जलभराव के चलते एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिसे पुलिस क्रेन की मदद से बाहर निकालना पड़ा। सेक्टर 51, 50, 15, 12, और शीतला माता रोड जैसे प्रमुख इलाकों में पानी का स्तर इतना अधिक है कि कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद पड़ गए। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
वर्क फ्रॉम होम की अपील सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक जाम और जलभराव को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन और पुलिस ने कॉर्पोरेट दफ्तरों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है। इसका मकसद सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करना और नागरिकों को जाम में फंसने से बचाना है।
सेक्टर-10 का बुरा हाल, विकास पर उठे सवाल सेक्टर-10 की स्थिति सबसे भयावह बनी हुई है, जो पूरी तरह से एक नदी जैसा दिख रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा के कुल राजस्व का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा गुरुग्राम से आता है, फिर भी बुनियादी ढांचे की ऐसी बदहाली शहरवासियों के लिए एक बड़ा सवालिया निशान है। करोड़ों के बजट के बाद भी शहर को सिर्फ हर साल जलभराव ही नसीब हो रहा है।
#WATCH | Haryana | Waterlogging witnessed in parts of Gurugram following incessant rainfall in the city
— ANI (@ANI) August 6, 2026
(Visuals from Medanta U-turn underpass at Rajiv Chowk) pic.twitter.com/AxCOAnYPKT
WTC पॉइंट्स टेबल में हलचल: पाकिस्तान की जीत ने बदला समीकरण, जानें टीम इंडिया की क्या है स्थिति
मिडिल ईस्ट में बढ़ती तपिश: PM मोदी और नेतन्याहू के बीच हुई अहम बातचीत
घर में घुसे यूट्यूबर्स, CJP प्रवक्ता सौरव दास ने दी पुलिस को शिकायत; निजता का बड़ा उल्लंघन
कलयुग का क्रूर सच: पिता के अंतिम संस्कार के वक्त बेटी पूछती रही— अभी और कितनी देर लगेगी, हमें खाना खाना है
हैदराबाद-गोरखपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: स्पेशल ट्रेन अब 2026 तक दौड़ेगी
भोजपुरी बवाल: रिक्शा थामते ही फफक पड़े निरहुआ, पुरानी यादों ने रुलाया सुपरस्टार को
यूसुफ पठान का बड़ा दांव: NDA बैठकों से दूरी के बीच सुवेंदु अधिकारी से की ये खास मांग
श्रीलंका में बदले फील्डिंग के नियम : कोच सुभदीप घोष के नए मास्टरप्लान से सुधरेगी टीम इंडिया की किस्मत?
संभल हिंसा पर बवाल: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का पलटवार, कहा- क्या पत्थर से गोली चलती है?
फुटबॉल मैच के दौरान गिरी आसमानी बिजली, 24 वर्षीय खिलाड़ी की दर्दनाक मौत