मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच गुरुवार (6 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय हालातों पर गहन चर्चा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, इस बातचीत के दौरान भारत और इजरायल के बीच स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लेकर हुई प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों नेताओं ने आपसी हितों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और अधिक मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया।
बातचीत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बिगड़ते हालात रहे। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हालिया घटनाओं पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के बढ़ते संकेतों के बीच, मोदी और नेतन्याहू ने भविष्य में भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई है।
मिडिल ईस्ट में पिछले पांच महीनों से जारी संघर्ष के बीच अब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नया तनाव पैदा हो गया है। ईरान और ओमान के बीच इस जलमार्ग को लेकर एक समझौते का मसौदा तैयार है। ईरान का कहना है कि यह मार्ग उनके नियंत्रण में होगा, जिस पर शुल्क भी वसूला जा सकता है।
ईरान की इस योजना पर अमेरिका ने कड़ी आपत्ति जताई है। अमेरिका का स्पष्ट रुख है कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी जहाजों के लिए पूरी तरह मुक्त रहना चाहिए और किसी भी प्रकार का शुल्क लेना समझौते के खिलाफ है। ईरान ने अमेरिका पर उनके हितों के खिलाफ नौसैनिक घेराबंदी करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र में तनाव की जड़ 28 फरवरी को हुए उस हमले में है, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की जान गई थी। इस हमले के बाद ईरान ने इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले किए थे। हालांकि बीच में कुछ समय के लिए संघर्ष विराम हुआ था, लेकिन वह ज्यादा समय तक नहीं टिक सका और स्थिति फिर से विस्फोटक बनी हुई है।
Prime Minister Narendra Modi received a telephone call from Prime Minister of Israel, Benjamin Netanyahu today. The two leaders reviewed sustained progress in India-Israel Special Strategic Partnership and reaffirmed their commitment to further strengthening the bilateral… pic.twitter.com/a3s0REorPo
— IANS (@ians_india) August 6, 2026
RAS प्रियंका बिश्नोई मौत मामला: अस्पताल की बढ़ी मुश्किलें, फर्जीवाड़े की नई FIR दर्ज
पंखों से सुखाई जा रही सड़क, उद्घाटन के 20 दिन में पांचवीं बार मरम्मत; लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर मचा घमासान
ट्रेन में पानी पर ओवरचार्जिंग का विरोध पड़ा भारी, यात्री ने सुनाई आपबीती
क्या IPL 2027 में केकेआर की जर्सी में दिखेंगे हार्दिक पांड्या? कप्तानी को लेकर छिड़ी चर्चा
संसद में नहीं सुन रही सरकार: इकरा हसन का तीखा हमला, कहा- वादे से मुकर गई सत्ता
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दांव: पहली राष्ट्रीय टीम का ऐलान, विस्तार के लिए बनाया खास प्लान
चांद से टकराया रॉकेट? सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप, विज्ञान और शास्त्र की जुगलबंदी ने खोले ये राज
यूसुफ पठान का बड़ा दांव: NDA बैठकों से दूरी के बीच सुवेंदु अधिकारी से की ये खास मांग
क्या टीम इंडिया का गोल्डन एरा खत्म? अजिंक्य रहाणे के इस बयान ने मचाई खलबली
BPSC 72वीं परीक्षा का फर्जी नोटिस वायरल, आयोग ने दी चेतावनी; अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह