उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 17 वर्षीय हिंदू किशोर को रोजगार का लालच देकर कश्मीर ले जाया गया और वहां उसका जबरन धर्मांतरण करा दिया गया। किशोर का नाम बदलकर मोहम्मद हमजा रख दिया गया है।
सैलून में काम के बहाने ले गया पड़ोसी बिजनौर के खानजहाँपुर का रहने वाला विशाल रोजगार की तलाश में था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला वसीम उसे श्रीनगर में एक सैलून में काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। परिवार को इस बात का जरा भी अंदेशा नहीं था कि उनका बेटा एक बड़ी साजिश का शिकार होने वाला है।
अब उसे भूल जाओ , फोन पर मिली धमकी 15 मई को विशाल के पिता को एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बेरहमी से कहा, अब अपने लड़के को भूल जाओ, क्योंकि उसने इस्लाम कबूल कर लिया है। इसके बाद परिजनों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो भेजे गए, जिसमें विशाल को मुस्लिम लिबास में एक मस्जिद में धर्मांतरण की प्रक्रिया पूरी करते हुए दिखाया गया है।
वीडियो में दिख रहा है मानसिक दबाव वायरल वीडियो में विशाल के गले में माला है और वह डरा हुआ सा दिखाई दे रहा है। परिजनों का आरोप है कि विशाल पर भारी मानसिक दबाव बनाया गया है। किशोर के पिता के पास उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट है, जो उसकी उम्र (नाबालिग) का पुख्ता सबूत है।
मस्जिद का दावा, पुलिस की कार्रवाई दूसरी ओर, कथित तौर पर जिस जामिया मस्जिद में यह धर्मांतरण हुआ, वहां से एक घोषणा पत्र जारी किया गया है। इसमें दावा किया गया है कि विशाल ने अपनी मर्जी से इस्लाम स्वीकार किया है। हालांकि, परिवार ने इसे पूरी तरह से फर्जी और दबाव में लिया गया फैसला बताया है।
पुलिस की विशेष टीम कश्मीर रवाना मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस ने आरोपित वसीम और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। टीम अब किशोर को सकुशल वापस लाने और पूरे मामले की सच्चाई पता लगाने के लिए कश्मीर रवाना हो चुकी है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों की गहनता से जाँच कर रही है।
*HOW VISHAL BECAME HAMZA
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) May 19, 2026
“FORGET THE BOY”: BIJNOR MINOR ALLEGEDLY CONVERTED IN KASHMIR, FAMILY SEEKS HIS RETURN
A shocking alleged conversion case has surfaced from Bijnor, where a Hindu minor, Vishal, was reportedly taken to Jammu and Kashmir on the promise of a job and later… pic.twitter.com/EqVnhj6o6v
गौतम अडानी को बड़ी राहत: अमेरिकी कोर्ट ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज, ट्रंप के वकील की दलीलों ने पलटा पासा
क्या चेपॉक पर आखिरी बार नजर आए थाला ? धोनी के लैप ऑफ ऑनर ने फैंस को किया भावुक
IPL 2026: CSK का हीरो ही बना विलेन, प्लेऑफ की राह में सबसे बड़ा रोड़ा!
आसमान की नई रानी: स्क्वॉड्रन लीडर सान्या बनीं देश की पहली कैट-ए महिला फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर
6 साल दर-दर भटकी शमीमा, जन सुनवाई में मिला इंसाफ: पुलिस को थमा 15 दिन का अल्टीमेटम
आवारा कुत्तों का आतंक: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, अब अधिकारी नहीं बहा पाएंगे बहाने
भारत में गूंजेगा बिग बैश लीग का बिगुल: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा महामुकाबला
अमेरिका की धमकी या छूट का असर नहीं : रूस से तेल खरीद पर भारत का दो-टूक फैसला
क्रूड ऑइल की टेंशन खत्म: अब हवा से बनेगा पेट्रोल-डीजल, जापान ने कर दिखाया कमाल
बिजली सी फुर्ती और मैदान पर गर्मा-गर्मी: संजू सैमसन की स्टंपिंग पर भड़के हेनरिक क्लासेन