चेपॉक स्टेडियम में सोमवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर संजू सैमसन और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के बीच मैदान पर तीखी बहस ने सबका ध्यान खींच लिया।
यह वाकया हैदराबाद की पारी के 14.3 ओवर में हुआ। नूर अहमद की एक शानदार गुगली को बैकफुट पर खेलने के प्रयास में क्लासेन पूरी तरह चकमा खा गए। विकेट के पीछे मुस्तैद संजू सैमसन ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं। संजू को अपनी स्टंपिंग पर इतना भरोसा था कि अंपायर के फैसले से पहले ही उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। थर्ड अंपायर ने भी रिप्ले में पाया कि क्लासेन का पैर हवा में था और उन्हें आउट करार दिया गया।
आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन अपना आपा खो बैठे। पवेलियन की ओर लौटते हुए उन्होंने पीछे मुड़कर संजू सैमसन की ओर देखा और दोनों के बीच कुछ तीखे शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। हालांकि, मामला और अधिक बिगड़ता उससे पहले ही दोनों खिलाड़ियों ने परिपक्वता दिखाते हुए इसे वहीं शांत कर दिया।
आउट होने से पहले क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रनों की तूफानी पारी खेली थी। क्लासेन के बाद मैदान पर उतरे ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 47 गेंदों में 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। अंत में सलिल अरोड़ा और स्मरण रविचंद्रन ने टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि चेन्नई को अपने घर में हार का सामना करना पड़ा।
Someone in the dressing room would be smiling proudly right now 😎💛#SanjuSamson removes #HeinrichKlaasen with a quick glove work!
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2026
Is there a twist in the tale? 🤔#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #CSKvSRH | LIVE NOW ➡️https://t.co/1MHhpANXCI pic.twitter.com/74w6jRRTqZ
धोनी की कुर्सी थामते ही छा गए उर्विल पटेल, फैंस बोले- इसे ही कहते हैं असली संस्कार
धोनी का लैप ऑफ ऑनर : चेपॉक में नम हुईं आंखें, साक्षी का रिएक्शन देख फैंस हुए भावुक
समर्थ रोते हुए फंदा खोल रहा था... : ट्विशा मौत मामले में रिटायर्ड जज सास ने बयां की उस रात की खौफनाक दास्तां
दादा-पोते की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया गदर , आनंद महिंद्रा भी हुए कायल
पंखा ठीक करने के लिए पति बना पहाड़ , पत्नी के कंधों पर चढ़कर किया ऐसा कारनामा कि दंग रह गए लोग
मेरा शरीर कमजोर है ... क्या धोनी ने कर दिया आईपीएल को अलविदा?
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के सेट पर आलिया-शरवरी की एंट्री, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
क्या धोनी का आईपीएल सफर जारी रहेगा? सुरेश रैना के इस खुलासे ने फैंस में फूंकी नई जान
क्रूड ऑइल की टेंशन खत्म: अब हवा से बनेगा पेट्रोल-डीजल, जापान ने कर दिखाया कमाल
ग्रेटर नोएडा: शादी के 14 महीने बाद दीपिका की संदेहास्पद मौत, मरने से 3 घंटे पहले क्या हुई थी बात?