सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। घर की छोटी-मोटी मरम्मत के लिए लोग अक्सर सीढ़ी या कुर्सी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस वीडियो में जिस जुगाड़ को दिखाया गया है, उसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
पत्नी बनी सीढ़ी
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स कमरे में लगे पंखे का बिजली कनेक्शन ठीक करने की कोशिश कर रहा है। पंखे तक पहुंचने के लिए उसने किसी सीढ़ी या स्टूल का सहारा नहीं लिया, बल्कि अपनी पत्नी का कंधा ही अपना मचान बना लिया।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि पति अपनी पत्नी के कंधों पर पूरे संतुलन के साथ खड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि पत्नी भी बिना किसी शिकायत के उसे अपने कंधों पर उठाए रूम में इधर-उधर कदमताल कर रही है, ताकि पति आराम से तारों की सेटिंग कर सके।
लोगों ने लिए मजे
इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए जाने के बाद से ही लोग अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, जब घर में मजबूत कंधे हों, तो सीढ़ी और टेबल की क्या जरूरत?
वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे अंबुजा सीमेंट के विज्ञापनों से जोड़ते हुए लिखा कि ये तो वाकई में मजबूत कंधे हैं। लोग इस जोड़ी की हिम्मत और आपसी तालमेल की खूब तारीफ भी कर रहे हैं, हालांकि ज्यादातर लोग इस अजीबोगरीब तरीके को देखकर हैरान हैं।
जिम्मेदारी या जोखिम?
भले ही यह वीडियो लोगों को गुदगुदा रहा है, लेकिन यह एक बड़ा जोखिम भी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बहस भी छेड़ दी है कि क्या घर के कामों के लिए इस तरह के अनसेफ जुगाड़ अपनाना सही है? फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
जिसकी बीवी मोटी उसका भी बड़ा नाम है।
— TANVEER (@sktanveer87) May 18, 2026
कंधे पर चढ़कर वायरिंग कर लो।
टेबल का क्या काम है 😂😂😂 pic.twitter.com/v4G2csjrCb
द्विशा शर्मा केस: सामने आया वो सनसनीखेज CCTV फुटेज, जिसने खोल दिए मौत के कई राज
मुंबईकरों की बल्ले-बल्ले: दिन में बिजली इस्तेमाल करना होगा सस्ता, घटेंगे बिल के दाम!
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, शुभमन गिल संभालेंगे कमान; रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर पेंच!
तेजस्वी जी, मर्यादा में रहें समर्थक : गया में विधायक के काफिले पर हमले के बाद गरमाई बिहार की सियासत
राजा भैया का बड़ा बयान: मुस्लिम हिंदू ही थे, सनातन बचा तो ही बचेगा संविधान
नोएडा: अगर पता होता ससुर भूमाफिया है, तो बेटी की शादी कभी नहीं करते ; दीपिका हत्याकांड में दहला परिवार
मंदिरों के सोने पर सरकारी सर्जिकल स्ट्राइक : अफवाहों का हुआ पर्दाफाश
IND vs AFG: शुभमन गिल को मिली कमान, ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी; अफगानिस्तान सीरीज के लिए नई टीम का ऐलान
NEET पेपर लीक: हाथ से लिखे गेस पेपर और सीक्रेट ग्रुप का क्या है कनेक्शन?
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया आखिरी CCTV फुटेज, बहन ने लगाए गंभीर आरोप