नोएडा के जलपुरा गांव में 24 वर्षीय दीपिका नागर की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई क्रूर हत्या करार दिया है। परिवार ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।
ससुर भूमाफिया है, हमें पहले पता नहीं था दीपिका के पिता ने बेहद भावुक होते हुए खुलासा किया कि उनके दामाद के पिता (ससुर) एक शातिर भूमाफिया हैं, जिन पर 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पिता ने कहा, अगर हमें इस अपराधी बैकग्राउंड के बारे में पहले से जानकारी होती, तो हम भूलकर भी अपनी बेटी का रिश्ता वहां नहीं जोड़ते।
पोस्टमार्टम में खुला मारपीट का सच परिजनों का दावा है कि दीपिका की मौत छत से गिरने से नहीं, बल्कि मारपीट के बाद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए चाचा विशेष नागर ने बताया कि शरीर पर फ्रैक्चर का कोई निशान नहीं है, लेकिन गंभीर चोटें हैं। पेट पर गहरी चोट है जो किसी धारदार हथियार या प्रहार जैसी लग रही है। सिर में भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं।
दहेज के लिए कार की मांग दीपिका की मां सरोज ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार कार और कैश की मांग की जा रही थी। वे दीपिका को मायके नहीं आने देते थे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित करते थे।
आरोपियों का एनकाउंटर ही एकमात्र रास्ता घटना के कुछ घंटे पहले दीपिका ने अपनी बहन सारिका को फोन कर अपनी परेशानी साझा की थी। परिवार का कहना है कि आरोपी रसूखदार हैं और बाहर आकर सबूत नष्ट कर सकते हैं। यही वजह है कि पीड़िता का पूरा परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगा रहा है कि ऐसे दरिंदों को जेल भेजने के बजाय मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर किया जाए और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाए।
पुलिस की कार्रवाई इस मामले में इकोटेक-3 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों, विशेषकर ससुर की आपराधिक पृष्ठभूमि की गहराई से जांच की जा रही है। डेढ़ साल पहले ही दीपिका की शादी ऋतिक के साथ हुई थी, जो अब एक दर्दनाक अंत में बदल गई है।
*#WATCH | Uttar Pradesh | Noida alleged suicide case | Mother of the deceased victim, Saroj says, She was very distressed. I was helpless because her in-laws never let her come back... They were demanding a car... My daughter deserves justice... pic.twitter.com/Nn14jZ8a2T
— ANI (@ANI) May 19, 2026
बेंगलुरु में बारिश का कहर: सड़कें बनीं स्विमिंग पूल , घंटों रेंगता रहा ट्रैफिक
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज: शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की वनडे में वापसी
नोएडा: अगर पता होता ससुर भूमाफिया है, तो बेटी की शादी कभी नहीं करते ; दीपिका हत्याकांड में दहला परिवार
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली ट्रांसफर की मांग पर किरण बेदी का बड़ा बयान, क्या ससुराल पक्ष के रसूख से प्रभावित है जांच?
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, शुभमन गिल संभालेंगे कमान; रोहित-हार्दिक की फिटनेस पर पेंच!
आधी रात को कब्र खोदकर पालतू कुत्ते को बाहर लाए थे शाहरुख खान, सामने आया भावुक कर देने वाला किस्सा
नहीं रहे उत्तराखंड के विकास पुरुष बीसी खंडूरी: सैन्य अनुशासन और सादगी के युग का अंत
तेजस्वी जी, मर्यादा में रहें समर्थक : गया में विधायक के काफिले पर हमले के बाद गरमाई बिहार की सियासत
धोनी की कुर्सी थामते ही छा गए उर्विल पटेल, फैंस बोले- इसे ही कहते हैं असली संस्कार
लखनऊ में रील का खतरनाक जुनून: चलती स्कूटी पर पालथी मारकर बैठा युवक, मचा बवाल