अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2026 के समापन के बाद टीम इंडिया 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने एकमात्र टेस्ट के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। वहीं, केएल राहुल को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। बल्लेबाजी क्रम में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल टीम को मजबूती देंगे।
इस सीरीज में ऋषभ पंत को ड्रॉप किया गया है, जबकि जसप्रीत बुमराह को व्यस्त शेड्यूल के बाद आराम दिया गया है। डब्ल्यूटीसी (WTC) को ध्यान में रखते हुए बुमराह की अनुपस्थिति में मानव सुथार, हरप्रीत बरार और गुरनूर बरार जैसे नए चेहरों को मौका दिया गया है।
वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। इस प्रारूप में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋषभ पंत वनडे टीम का भी हिस्सा नहीं हैं, उनकी जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। युवा ऑलराउंडर प्रिंस यादव को भी टीम में जगह देकर उन पर भरोसा जताया गया है।
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरैल।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, हार्दिक पांड्या।
*📸
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
The Men s Selection Committee Meeting for #TeamIndia s squad announcement for the upcoming @IDFCFIRSTBank Test match and the three-match ODI series against Afghanistan is underway in Guwahati.#INDvAFG pic.twitter.com/VlA94h1nFC
कलेक्टर के सामने बिलख उठा अन्नदाता: जमीन बचाने की गुहार लगाते ही जमीन पर गिरे किसान
डूम्सडे क्लॉक: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? प्रलय के और करीब पहुंची मानवता
क्या धोनी का आईपीएल सफर जारी रहेगा? सुरेश रैना के इस खुलासे ने फैंस में फूंकी नई जान
लखनऊ में रील का खतरनाक जुनून: चलती स्कूटी पर पालथी मारकर बैठा युवक, मचा बवाल
मैं जासूस नहीं, सवाल पूछना मेरा काम : पीएम मोदी से सवाल कर घिरीं नॉर्वेजियन पत्रकार ने दी सफाई
अब सड़कों पर दिखा कुत्ता तो नपेंगे अधिकारी! सुप्रीम कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी
उत्तराखंड ने खोया अपना विकास पुरुष : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन
समय रैना के शो में आलिया-शरवरी की ग्रैंड एंट्री, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
नोएडा: अगर पता होता ससुर भूमाफिया है, तो बेटी की शादी कभी नहीं करते ; दीपिका हत्याकांड में दहला परिवार
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल