पटना: गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन और विधायक ज्योति देवी के काफिले पर हुए हमले ने बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है। अब इस मामले पर मांझी के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मोर्चा संभाल लिया है।
संतोष सुमन की तेजस्वी को दो-टूक डॉ. संतोष कुमार सुमन ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीधे चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, तेजस्वी जी, अपने समर्थकों को मर्यादा में रखिए। बिहार अब बदल चुका है। दलित समाज अब डरने वाला नहीं है, बल्कि अपने सम्मान की रक्षा करना बखूबी जानता है।
उसी भाषा में मिलेगा जवाब मंत्री ने आगे कहा कि अगर जीतन राम मांझी के किसी भी कार्यकर्ता या सिपाही को डराने-धमकाने की कोशिश की गई, तो उसे लोकतांत्रिक तरीके से उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि राज्य में अब किसी खास जाति की दबंगई नहीं चलेगी, हर समाज अब बराबरी और सम्मान का हकदार है।
क्या है पूरा मामला? यह विवाद रविवार को मोहनपुर प्रखंड के गंभीरा गांव में हुआ। विधायक ज्योति देवी का काफिला जब वहां से गुजर रहा था, तो रास्ता देने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान विधायक के बॉडीगार्ड के साथ हाथापाई की गई और दलित जनप्रतिनिधि होने के नाते उनके प्रति जातिसूचक टिप्पणियां की गईं।
पुलिस की कार्रवाई और मांझी का विरोध इस घटना के बाद विधायक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहनपुर थानेदार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सुरक्षा में भारी चूक का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
*तेजस्वी जी, अपने समर्थकों को मर्यादा में रखिए। बिहार बदल चुका है। अब दलित समाज डरने वाला नहीं, अपने सम्मान की रक्षा करना जानता है।
— Dr. Santosh Kumar Suman (@santoshmanjhi_) May 18, 2026
अगर जीतन राम मांझी जी के किसी सिपाही को डराने-धमकाने की कोशिश हुई, तो लोकतांत्रिक तरीके से उसी भाषा में जवाब मिलेगा।
बिहार में किसी एक खास जाति की… pic.twitter.com/YPKrnGh4Uv
NEET पेपर लीक: हाथ से लिखे गेस पेपर और सीक्रेट ग्रुप का क्या है कनेक्शन?
कॉकरोच जनता पार्टी: 72 घंटे में 70,000 सदस्य, महुआ मोइत्रा का भी मिला साथ!
यूपी में तंदूर जैसा हाल: बांदा में पारा 47.6° के पार, कब मिलेगी लू से राहत?
सावधान! आपकी गाड़ी का फास्टैग हो सकता है हाइजैक , ड्राइवर कर सकते हैं बड़ा खेल
क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी और फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हो चुका है बुरे सपने का दौर?
पिता के निधन के बाद नहीं मानी हार: डिलीवरी बॉय बनकर 21 साल के छात्र ने बदली मां की दुनिया
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया आखिरी CCTV फुटेज, बहन ने लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड ने खोया अपना विकास पुरुष : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन
रिलीज से पहले ही दहाड़ने लगी दृश्यम 3 : 2 दिन बाकी, लेकिन कमाई 17 करोड़ के पार!
BHU का विवादित सवाल और NEET पेपर लीक: अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा