ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी के बाद अब दीपिका नागर की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी के महज 14 महीने बाद दीपिका ने कथित तौर पर छत से कूदकर अपनी जान दे दी। लेकिन, इस मौत के पीछे की सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है।
मौत से 3 घंटे पहले हुई थी अंतिम बातचीत दीपिका की बहन सारिका ने बड़ा खुलासा किया है। सारिका के मुताबिक, सोमवार रात 2 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली, जबकि रात 11 बजे दीपिका से उनकी आखिरी बात हुई थी। उस वक्त दीपिका बेहद तनाव और चिंता में थी। उसने बहन को बताया था कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।
1 करोड़ खर्च किए, फिर भी मांग रहे थे फॉर्च्यूनर दीपिका के पिता संजय ने आरोप लगाया कि उन्होंने 14 महीने पहले अपनी बेटी की शादी ऋतिक के साथ की थी। इस शादी में उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुरालवाले आए दिन एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दीपिका को शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर किया जाता था।
शरीर पर चोट और गोली के निशान दीपिका के चाचा सुनील ने एक और खौफनाक पहलू सामने रखा है। उन्होंने बताया कि जब परिवार शारदा अस्पताल पहुंचा, तो दीपिका के शरीर पर केवल गिरने के निशान नहीं थे। उसके पूरे शरीर पर मारपीट के गंभीर घाव थे और कथित तौर पर गोली के भी निशान देखे गए। उन्होंने स्पष्ट आरोप लगाया कि दहेज के लिए दीपिका की हत्या की गई है।
ससुरालवालों के एनकाउंटर की मांग घटना के बाद दीपिका का परिवार गहरे सदमे में है। बहन सारिका ने रोते हुए प्रशासन से मांग की है कि उनकी बहन के दोषियों का एनकाउंटर किया जाए। वे न्याय की गुहार लगा रही हैं।
पुलिस की कार्रवाई इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार का कहना है कि ससुरालवालों ने घटना के बाद उन्हें अस्पताल में बुलाकर वहां से भागने की कोशिश की थी। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है ताकि मौत की असल वजह साफ हो सके।
*Greater Noida, UP: On Deepika Nagar death case, Sister of the deceased victim, says, I got to know about it at 2 AM last night. Before that, I had spoken to her at 11 PM, and she told me that she was very disturbed and worried... pic.twitter.com/0Ny6l7YKwW
— IANS (@ians_india) May 19, 2026
IPL 2026: क्या मुंबई छोड़ KKR में जाएंगे हार्दिक पांड्या? एक तस्वीर ने मचाई खलबली
पुष्पा फुस्स, फाल्टा से TMC उम्मीदवार मैदान छोड़कर भागा; शुभेंदु अधिकारी बोले- एजेंट तक नहीं मिले
डूम्सडे क्लॉक: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? प्रलय के और करीब पहुंची मानवता
बादामी गुफा मंदिर में बवाल: ASI स्टाफ पर जूते पहनकर घूमने का आरोप, वीडियो वायरल
42 लाख की चोरी, 32 केस और गोवा में ऐश: कौन है तेलंगाना का सीरियल चोर टैगोर जगन?
राजा भैया का बड़ा बयान: मुस्लिम हिंदू ही थे, सनातन बचा तो ही बचेगा संविधान
IPL 2026: क्या चेन्नई सुपर किंग्स का सफर हुआ खत्म? प्लेऑफ की राह में बिछी कांटों की बिसात
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार: भारी हथियारों के जखीरे के साथ 6 उग्रवादी गिरफ्तार
भारत में गूंजेगा बिग बैश लीग का बिगुल: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा महामुकाबला
उत्तराखंड ने खोया अपना फौजी मुख्यमंत्री : मेजर जनरल बीसी खंडूरी का 91 की उम्र में निधन