क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL) अब भारतीय सरजमीं पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
चेन्नई में होगा ओपनिंग मैच रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बैश लीग के अगले सीजन का आगाज भारत से होगा। चेन्नई का प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम इस ऐतिहासिक उद्घाटन मैच की मेजबानी करेगा। यह टूर्नामेंट दिसंबर 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू हो सकता है।
बीसीसीआई और सीए के बीच बनी सहमति पिछले तीन महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) भारत में मैच कराने की संभावनाओं पर काम कर रही थी। शुरुआती दौर में बीसीसीआई पूरी तरह तैयार नहीं था, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रस्तुत ठोस प्लान के बाद सहमति बनी है।
स्टेडियम का हुआ था निरीक्षण IPL 2026 के फाइनल के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 5 सदस्यीय टीम चेन्नई भेजी थी, जिसने स्टेडियम की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और सीए के सदस्यों के बीच महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी।
कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने? फिलहाल टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआत में एक से अधिक मैचों की योजना थी, लेकिन अब केवल एक ही मैच भारत में आयोजित होगा। चूंकि पर्थ स्कॉर्चर्स पिछले सीजन की विजेता है, इसलिए संभावना है कि टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम मैदान पर उतरे।
फैंस में उत्साह का माहौल आईपीएल के बाद भारत में क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में बिग बैश लीग का भारत में आना न केवल प्रशंसकों के लिए एक बड़ा तोहफा है, बल्कि यह दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड्स के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा। जल्द ही मैच की तारीखों और अन्य औपचारिकताओं की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
🚨 BIGGEST STORY OF THE DAY - BIG BASH IS COMING TO INDIA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 18, 2026
- Chennai will host the Opening match of BBL 2026-27 in December 🤯 [Venkata Krishna B] pic.twitter.com/h8c4b9XEWz
समर्थ रोते हुए फंदा खोल रहा था... : ट्विशा मौत मामले में रिटायर्ड जज सास ने बयां की उस रात की खौफनाक दास्तां
पुष्पा वाले TMC नेता जहांगीर खान का यू-टर्न, फलता उपचुनाव से अचानक हटे पीछे
सड़क पर नमाज बनाम योगी की चेतावनी: AIMIM नेता वारिस पठान ने पलटा वार, कहा- संविधान से चलेगा देश
जाओ, कोर्ट जाओ... : नॉर्वे में पीएम मोदी के प्रेस से दूरी बनाने पर भड़का विवाद, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब
दादा-पोते की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया गदर , आनंद महिंद्रा भी हुए कायल
पुणे पोर्श कांड: एक-एक कर सब छूट रहे , बेटे को खोने वाली मां की सिस्टम से तीखी गुहार
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ का MP सरकार से क्या है कनेक्शन? मां बोलीं- बेटे को फंसाने की साजिश
ओस्लो में ग्रीन कूटनीति: पीएम मोदी और डेनमार्क की पीएम के बीच बड़ी बैठक, मजबूत हुए द्विपक्षीय रिश्ते
चलती ट्रेन में ठग का खेल: पावर बैंक में निकली मिट्टी, पोल खुली तो यात्री को दी धमकी
समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में आलिया-शरवरी की एंट्री, फिल्म प्रमोशन को लेकर छिड़ा विवाद