रणनीति में बड़ा बदलाव पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक दो दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। इस अप्रत्याशित कदम ने बंगाल की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
चुनाव आयोग की सख्ती बनी थी वजह दरअसल, मुख्य चुनाव के दौरान फलता सीट पर मतदान प्रक्रिया विवादों में रही थी। एक बूथ पर ईवीएम में बीजेपी के चुनाव चिन्ह के सामने टेप लगी हुई मिली थी, जिसके बाद आयोग ने वहां मतदान पर रोक लगा दी थी। इसी के चलते अब 21 मई को यहां दोबारा मतदान (उपचुनाव) होना तय हुआ था।
विपक्षी नेता की तारीफ कर चौंकाया उम्मीदवारी वापस लेने के बाद दक्षिण 24 परगना जिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जहांगीर खान ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने टीएमसी के बजाय सीधे तौर पर शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की। खान ने कहा, मैं फलता का बेटा हूं और चाहता हूं कि यहां शांति बनी रहे। शुभेंदु अधिकारी फलता के विकास के लिए एक स्पेशल पैकेज दे रहे हैं, इसलिए मैं खुद को इस उपचुनाव से अलग कर रहा हूं।
क्यों सुर्खियों में थे पुष्पा ? जहांगीर खान का नाम तब चर्चा में आया था जब उन्होंने चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था, यह बंगाल है। अगर अजय पाल शर्मा सिंघम हैं, तो मैं पुष्पा हूं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद से उन्हें इलाके में लोग पुष्पा के नाम से ही जानने लगे।
अभिषेक बनर्जी के गढ़ पर असर लता विधानसभा सीट अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के अंतर्गत आती है। यह इलाका टीएमसी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे में पुष्पा के नाम से मशहूर जहांगीर खान का अचानक चुनावी मैदान छोड़ना और विपक्षी खेमे की तारीफ करना, इसे टीएमसी के लिए एक बड़ी राजनीतिक पहेली और रणनीतिक नुकसान के तौर पर देखा जा रहा है।
VIDEO | South 24 Parganas: Addressing a press conference, TMC leader Jahangir Khan said,
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2026
I am the son of Falta and I want Falta to be at peace and grow. Our CM Suvendu Adhikari is giving a special package for the development of Falta, which is why I am separating myself from… pic.twitter.com/R95Lw7DpHo
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के सेट पर आलिया-शरवरी की एंट्री! वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
मेरा शरीर कमजोर है ... क्या धोनी ने कर दिया आईपीएल को अलविदा?
दूल्हे का हाथ लगते ही आग बबूला हुई दुल्हन, वीडियो देख यूजर्स बोले- खुद को ऐश्वर्या राय समझ रही है क्या?
पीएम मोदी से सवाल पूछकर सुर्खियों में आईं नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग: क्या है पूरा विवाद?
Google I/O 2026: AI के नए युग की शुरुआत करेंगे सुंदर पिचाई, इवेंट में होंगे ये बड़े धमाके
क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी और फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हो चुका है बुरे सपने का दौर?
दुर्लभ गैलेक्सी का ब्लैक होल बना विलेन, नए तारों का बनना रोका! 10 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर हबल ने देखा रोमांचक नजारा
SRH से हार के बाद CSK की राह मुश्किल: क्या प्लेऑफ में पहुंचेगी धोनी की टीम? जानें पूरा गणित
IPL 2026: CSK की हार ने पलटी बाजी, प्लेऑफ में 2 टीमों की एंट्री; अब चौथे पायदान के लिए महासंग्राम
भारत में खत्म होने वाला है पेट्रोल-डीजल? वायरल दावे का सच जानकर चौंक जाएंगे आप