स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का विवादित और चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। शो के शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर ने हलचल मचा दी है।
वायरल फोटो में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ शो के पैनल पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके साथ समय रैना के करीबी दोस्त बलराज सिंह घई और कॉमेडियन आशीष सोलंकी भी दिखाई दे रहे हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के प्रमोशन के सिलसिले में शो के सेट पर पहुंची थीं। हालांकि, इस फोटो में समय रैना कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे प्रशंसक थोड़े हैरान हैं।
फोटो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां प्रशंसक आलिया और शरवरी को शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे AI जनरेटेड फोटो बताकर अफवाह करार दे रहे हैं।
इस वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक निर्माताओं की ओर से नहीं की गई है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही समय रैना ने अपने स्टैंड-अप स्पेशल स्टिल अलाइव के दौरान दूसरे सीजन की घोषणा की थी।
इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला सीजन काफी लोकप्रिय हुआ था, लेकिन यह विवादों से भी घिरा रहा। पिछले सीजन में रणवीर इलाहाबादिया की एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा था।
विवाद इतना बढ़ गया था कि आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा और जसप्रीत सिंह जैसे कलाकारों के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई थीं। स्थिति को संभालने के लिए समय रैना को अपने यूट्यूब चैनल से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े थे। अब दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों में उत्सुकता के साथ-साथ यह डर भी है कि क्या इस बार शो बिना किसी विवाद के पूरा होगा।
*Guyss we have Alia Bhatt at the Latent Season 2 pic.twitter.com/AVHLZG8Xq6
— vedika (@vedikabaisa) May 18, 2026
IPL 2026: CSK की हार ने पलटी बाजी, प्लेऑफ में 2 टीमों की एंट्री; अब चौथे पायदान के लिए महासंग्राम
धोनी की कुर्सी थामते ही छा गए उर्विल पटेल, फैंस बोले- इसे ही कहते हैं असली संस्कार
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली ट्रांसफर की मांग पर किरण बेदी का बड़ा बयान, क्या ससुराल पक्ष के रसूख से प्रभावित है जांच?
तेजस्वी जी, मर्यादा में रहें समर्थक : गया में विधायक के काफिले पर हमले के बाद गरमाई बिहार की सियासत
दूल्हे का हाथ लगते ही आग बबूला हुई दुल्हन, वीडियो देख यूजर्स बोले- खुद को ऐश्वर्या राय समझ रही है क्या?
महायुद्ध की आहट: सऊदी अरब में 8,000 पाकिस्तानी लड़ाके तैनात, ईरान ने दी कब्रगाह बनाने की धमकी
वियतनाम से राजनाथ सिंह की दो टूक: भारत नहीं सहेगा कोई न्यूक्लियर ब्लैकमेल
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ का MP सरकार से क्या है कनेक्शन? मां बोलीं- बेटे को फंसाने की साजिश
ईशान किशन का विवादित जश्न: जीत के बाद चेन्नई के फैंस का उड़ाया मजाक?
दिल्ली-NCR से यूपी तक झुलसा रही गर्मी: पारा 47°C के पार, 4 दिनों तक लू का अलर्ट