आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा ईशान किशन के उस वायरल वीडियो की हो रही है, जिसने सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दी है।
चेपक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की जीत में ईशान किशन सबसे बड़े नायक रहे। उन्होंने 47 गेंदों में 70 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि प्लेऑफ का टिकट भी कटा दिया।
मैच खत्म होने के बाद ईशान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ईशान दर्शकों की तरफ देखकर पहले सीटी बजाते नजर आ रहे हैं। चूंकि CSK फैंस अपनी विसिल पोडू (सीटी बजाने) संस्कृति के लिए मशहूर हैं, इसलिए इसे सीधे तौर पर चेन्नई प्रशंसकों पर तंज माना जा रहा है।
विवाद यहीं नहीं रुका। सीटी बजाने के बाद ईशान ने हाथों से घर जैसा इशारा किया और हाथ हिलाकर दर्शकों को कुछ संकेत दिए। सोशल मीडिया यूजर्स इसे घर जाओ वाले इशारे के रूप में देख रहे हैं। इस वायरल वीडियो के बाद इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है। जहां कुछ इसे सामान्य जश्न बता रहे हैं, वहीं CSK के समर्थक इसे खेल भावना के विपरीत और फैंस का अपमान करार दे रहे हैं।
इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है। टीम के 13 मैचों में केवल 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अब चेन्नई अगर अपना आखिरी मैच जीतती भी है, तो उसके पास अधिकतम 14 अंक होंगे। वहीं, राजस्थान और पंजाब किंग्स की स्थिति चेन्नई के मुकाबले काफी मजबूत है, जिससे CSK का अगले दौर में पहुंचना लगभग नामुमकिन सा नजर आ रहा है।
Watch Chef Ishan Kishan cooking CSK fans after 4 hours of straight Whistle terror😵💫🧡 pic.twitter.com/NX2kHUTVX7
— Neil🔪 (@PsychDominant) May 18, 2026
नॉर्वे की पत्रकार के भारत पर भरोसे वाले सवाल पर गरमाया माहौल, प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया करारा जवाब
शुक्र पर भारत का शुक्रयान : अब स्वीडन के साथ मिलकर खोलेगा नरक जैसे ग्रह के राज
वह भेड़ की खाल में भेड़िया था : ट्विशा शर्मा की मौत का सच और पिता का दर्द
SRH से हार के बाद CSK की राह मुश्किल: क्या प्लेऑफ में पहुंचेगी धोनी की टीम? जानें पूरा गणित
दूल्हे का हाथ लगते ही आग बबूला हुई दुल्हन, वीडियो देख यूजर्स बोले- खुद को ऐश्वर्या राय समझ रही है क्या?
अशोक नगर थाना अग्निकांड: मालखाना जलकर राख, देरी से पहुंची दमकल पर बरसे विधायक
BHU का विवादित सवाल और NEET पेपर लीक: अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा
चेपॉक में ईशान किशन का विस्फोट : सीएसके फैंस को दिखाया बाहर का रास्ता, वीडियो वायरल!
ओस्लो में ग्रीन कूटनीति: पीएम मोदी और डेनमार्क की पीएम के बीच बड़ी बैठक, मजबूत हुए द्विपक्षीय रिश्ते
IPL 2026: मैदान पर भिड़े क्लासेन और संजू सैमसन, अंपायर्स को करना पड़ा बीच-बचाव