ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में 12 मई को 33 वर्षीय ट्विशा का शव फंदे से लटका मिला था। अब उनके पिता नवनीधि शर्मा ने अपनी बेटी के ससुराल वालों, विशेषकर पति समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे भेड़ की खाल में भेड़िया करार दिया है।
नवनीधि शर्मा ने बताया कि ट्विशा और समर्थ की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन शादी के बाद असली चेहरा सामने आने लगा। दहेज़ के सवाल पर पिता ने कहा कि आजकल दहेज़ सीधे नहीं मांगा जाता, बल्कि रहन-सहन और खर्चों के नाम पर दबाव बनाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा की नौकरी छूटने के बाद ससुराल वालों ने उसे ताने देना शुरू कर दिया था।
ट्विशा के पिता ने खुलासा किया कि हिंसा की शुरुआत हनीमून के दौरान ही हो गई थी। उन्होंने बताया, हनीमून के दौरान एयरपोर्ट पर समर्थ ने छोटी सी बात पर ट्विशा को धक्का दे दिया था। यह किसी अपराधी की मानसिकता को दर्शाता है। नवनीधि को अब पछतावा है कि उन्होंने या उनके बेटे ने ट्विशा की बातों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया। उन्होंने माना कि बेटियां अपनी शादी बचाने के लिए बहुत कुछ नजरअंदाज कर देती हैं।
ट्विशा और उनकी मां के बीच हुए व्हाट्सएप मैसेज उनके मानसिक उत्पीड़न की गवाही दे रहे हैं। 30 अप्रैल को ट्विशा ने लिखा था, मेरी जिंदगी नरक बन गई है। 7 मई को उन्होंने अपनी मां से गुहार लगाई, मां, आप मुझे यहां से ले जाओ। ट्विशा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके बच्चे के पिता होने पर सवाल उठाए और जबरदस्ती गर्भपात तक करवाया।
अपनी बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे नवनीधि शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाया जाए। वहीं, मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह, जो पेशे से एक वकील है, जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही फरार है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।
इस केस ने वैवाहिक जीवन में छिपे साइलेंट टॉर्चर और दहेज के नए स्वरूप पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
*#IndiaMatters with @shivaroor | Daughters ignore a lot of things in order to save their marriage. We were prepared to call her back home, had booked our and her ticket. But she did not make it to the date of the ticket : Twisha s father Navnidhi Sharma pic.twitter.com/ITUH7PG5hA
— NDTV (@ndtv) May 18, 2026
बस्तर अब नक्सल मुक्त: बंदूकों के साये से बाहर आया छत्तीसगढ़, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
सड़क पर नमाज बनाम योगी की चेतावनी: AIMIM नेता वारिस पठान ने पलटा वार, कहा- संविधान से चलेगा देश
सैन डिएगो की मस्जिद में खूनी खेल: दो टीनएजर्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत
चेन्नई के गढ़ में इशान किशन का अग्निपरीक्षा ड्रामा, सैमसन-क्लासेन के बीच हुई तू-तू मैं-मैं
गौतम अडानी को बड़ी राहत: अमेरिकी कोर्ट ने सभी आपराधिक आरोप किए खारिज, ट्रंप के वकील की दलीलों ने पलटा पासा
क्या नीतीश कुमार और उनके बेटे को है डॉक्टरों की जरूरत? आनंद मोहन के बिगड़े बोल ने बिहार में मचाया सियासी तूफान
ऋषभ पंत पर गिरा BCCI का गाज, टेस्ट की कप्तानी से हटे, वनडे टीम से हुए बाहर
पुतिन की चीन यात्रा से पहले बड़ा संकट: रूसी हमले में चीनी जहाज तबाह!
ट्विशा शर्मा मौत मामला: CCTV फुटेज ने बढ़ाई मुश्किलें, पति समर्थ पर इनाम घोषित
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: कम नंबरों से हैं परेशान? री-इवैल्युएशन के लिए ऐसे करें अप्लाई