भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू और पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। अब एक नया CCTV वीडियो सामने आया है, जिसने जांच में नया मोड़ ला दिया है।
CCTV फुटेज में क्या दिखा? सामने आए वीडियो में ट्विशा को सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद वह जिंदा वापस नहीं लौटी। कुछ देर बाद चार लोग उसका शव लेकर नीचे आते दिखे। यह फुटेज मौत की गुत्थी को और उलझा रहा है।
पति समर्थ पर इनाम, सास को अग्रिम जमानत पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। सोमवार को कोर्ट ने समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वहीं, आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को उनकी उम्र के आधार पर कोर्ट से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
7 दिनों से मर्चुरी में पड़ा है शव ट्विशा का शव पिछले 7 दिनों से भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक केस किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर नहीं होता और दोबारा पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
परिजनों का सिस्टम पर बड़ा आरोप ट्विशा के परिवार का आरोप है कि पति और सास ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया और फिर उसकी हत्या कर दी। पीड़ित पिता ने सिस्टम से हार मानकर अब प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, महिला आयोग और सुप्रीम कोर्ट से मदद की गुहार लगाई है। इससे पहले वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मिल चुके हैं।
सुसाइड या मर्डर? 16 मई को हुई इस घटना के बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की बात कही गई थी, लेकिन परिजन इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह एक सोची-समझी हत्या है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गिरिबाला सिंह के बड़े बेटे का तलाक हो चुका है, जिसके बाद अब छोटे बेटे के वैवाहिक जीवन में हुई इस त्रासदी ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
*Bhopal, Madhya Pradesh: CCTV footage of the Twisha Sharma death case in Bhopal.
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
(Video Source: Police) pic.twitter.com/CaV6tMT2AS
नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड बेनकाब: व्हिसलब्लोअर टीचर ने खोला पूरा राज
मिलावटी हल्दी का घातक सच: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान
सावधान! आपकी गाड़ी का फास्टैग हो सकता है हाइजैक , ड्राइवर कर सकते हैं बड़ा खेल
बॉक्स ऑफिस पर करुप्पु का जलवा: सीएम विजय ने सूर्या और तृषा की फिल्म को दी बधाई
42 लाख की चोरी, 32 केस और गोवा में ऐश: कौन है तेलंगाना का सीरियल चोर टैगोर जगन?
दादा-पोते की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया गदर , आनंद महिंद्रा भी हुए कायल
मेरा शरीर कमजोर है ... क्या धोनी ने कर दिया आईपीएल को अलविदा?
बिहार: सहयोग शिविर में अधिकारियों की बेरुखी, फरियादी घंटों करते रहे इंतजार
सड़क पर नमाज पर योगी के समर्थन में उतरे मुफ्ती, कहा- सीएम एक संत हैं, उनकी बात सही है
बस्तर अब नक्सल मुक्त: बंदूकों के साये से बाहर आया छत्तीसगढ़, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान