अमेरिका के सैन डिएगो स्थित सबसे बड़ी मस्जिद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो किशोर हमलावरों ने मस्जिद में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें सुरक्षा गार्ड समेत 5 लोगों की जान चली गई।
क्या है पूरा मामला? घटना के वक्त मस्जिद में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की उम्र लगभग 17 और 19 साल है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग निकले, लेकिन बाद में वे एक कार के अंदर मृत पाए गए।
खुद को मारी गोली सैन डिएगो पुलिस चीफ स्कॉट वाहल ने पुष्टि की कि दोनों हमलावरों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मस्जिद परिसर में तीन शव मिले। एक मृतक वहां तैनात सुरक्षा गार्ड था, जिसकी तत्परता से मस्जिद में मौजूद कई अन्य लोगों की जान बच सकी।
इस्लाम विरोधी सामग्री और सुसाइड नोट पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जिस कार में हमलावर मृत मिले, वहां से इस्लाम विरोधी आर्टिकल और नफरत फैलाने वाली सामग्री बरामद की गई है। इसके अलावा, एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें नस्लीय गौरव (racial pride) का जिक्र है।
हथियारों पर हेट स्पीच अधिकारियों ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों में से एक पर हेट स्पीच लिखी हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों में से एक ने अपने माता-पिता के घर से बंदूक उठाई थी। पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि इस नफरती हमले के पीछे किसके इशारे और कौन से संगठन काम कर रहे थे।
FBI की कड़ी कार्रवाई इस मामले की गंभीरता को देखते हुए FBI ने मोर्चा संभाल लिया है। FBI डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि एजेंसी इस मामले में हर संभव संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि घटना से जुड़ी हर जानकारी जनता के साथ साझा की जाएगी। अभी के लिए, स्थानीय पुलिस और एफबीआई मिलकर यह पता लगाने में जुटी है कि इन किशोरों को इस कृत्य के लिए किसने प्रेरित किया।
🇺🇸 A terrorist attack took place at the Islamic Center of San Diego
— RusWar (@ruswar) May 18, 2026
Two men with guns entered the mosque and started shooting. It is unclear if there are casualties. Both shooters have been eliminated. pic.twitter.com/tU2bGUiOjp
पुणे पोर्श कांड: एक-एक कर सब छूट रहे , बेटे को खोने वाली मां की सिस्टम से तीखी गुहार
क्या खत्म हो गई CSK की उम्मीदें? जानिए कैसे प्लेऑफ में जगह बना सकती है धोनी की टीम
ट्विशा शर्मा मौत मामला: मेरी कोख से जन्मी थी वो, गंदे लोग झूठ बोल रहे , मां का छलका दर्द
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: आवारा कुत्तों पर अब आर्टिकल-21 का सुरक्षा कवच, खाने खिलाने पर रोक
फाल्टा में सियासी धमाका: पुष्पा ने छोड़ा चुनावी मैदान, सुवेंदु अधिकारी को बताया अपना CM
धोनी की कुर्सी थामते ही छा गए उर्विल पटेल, फैंस बोले- इसे ही कहते हैं असली संस्कार
थलपति विजय को मिला CM 2026 वाला लकी गिफ्ट, मुस्कुराते हुए भी दिखे खोए-खोए
तेजस्वी जी, मर्यादा में रहें समर्थक : गया में विधायक के काफिले पर हमले के बाद गरमाई बिहार की सियासत
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला सिंह का छलका दर्द, दहेज के आरोपों पर दिए सबूत और बड़ा बयान
वाइड दे भाई! : अंपायर का फैसला देख भड़कीं साक्षी धोनी, वायरल हुआ मजेदार रिएक्शन