भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद से ही उनके ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगे थे। अब मामले में पहली बार ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने न केवल खुद पर लगे आरोपों को सिरे से नकारा, बल्कि भावुक होकर अपनी बात रखी।
दहेज के आरोपों पर सफाई गिरिबाला सिंह ने दहेज के सभी आरोपों को झूठ करार दिया। उन्होंने सबूत पेश करते हुए बताया कि उनके बेटे समर्थ ने शादी के बाद अलग-अलग मौकों पर ट्विशा के खाते में आठ लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। उन्होंने कहा, जब मेरा बेटा उसे आर्थिक रूप से मदद कर रहा था, तो दहेज की मांग का सवाल ही नहीं उठता। इन लेनदेन के सबूत उन्होंने कोर्ट में भी जमा किए हैं।
ट्विशा का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था बहू के व्यवहार पर बात करते हुए गिरिबाला सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड से आई थी और शादी के बाद से ही उसका मानसिक स्वास्थ्य स्थिर नहीं था। गिरिबाला के अनुसार, ट्विशा अक्सर घर से बाहर जाती थी और लौटने पर उसका व्यवहार बदला हुआ होता था। उन्होंने कहा, उसके हाथों में कंपन होता था। दवा लेने के बाद वह कुछ समय ठीक रहती थी, लेकिन फिर स्थिति बिगड़ जाती थी।
गर्भपात और मायके पर सवाल सास ने आरोप लगाया कि जब ट्विशा ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी, तो परिवार बेहद खुश था। लेकिन इसके बावजूद ट्विशा ने गर्भपात करवा लिया। गिरिबाला का आरोप है कि ट्विशा की मां ने भी अपनी बेटी की देखभाल में रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने बताया कि वह खुद दफ्तर से आने के बाद ट्विशा का सिर अपनी गोद में रखकर उसे संभालने की कोशिश करती थीं।
शहीद की पत्नी का सम्मान अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए गिरिबाला सिंह ने कहा कि उनका परिवार फौज से जुड़ा रहा है। उनके पति देश के लिए शहीद हुए थे। उन्होंने मायके पक्ष पर तंज कसते हुए कहा, ये लोग एक शहीद की पत्नी को सम्मान नहीं दे सकते और न्याय की बात कर रहे हैं।
न्यायपालिका पर भरोसा रोते हुए गिरिबाला सिंह ने कहा, हमारा परिवार बर्बाद हो गया है। हम अपराधी नहीं हैं, हमें भी उनके जाने का गहरा गम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और उन्हें निष्पक्ष जांच पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि ट्विशा के पिता लंबे समय तक उज्बेकिस्तान में रहे, लेकिन वे किसी के चरित्र पर सवाल नहीं उठाना चाहतीं।
फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों के दावों के बीच जांच एजेंसियां सत्यता की तलाश कर रही हैं।
*#WATCH | Bhopal, MP | Twisha Sharma death case | Mother-in-law of the victim and retired judge Giribala Singh says, What kind of pressure are we putting? I have hope for an impartial investigation. pic.twitter.com/Z189xVdttL
— ANI (@ANI) May 18, 2026
रेप के आरोपी का हीरो जैसा स्वागत: जेल से छूटते ही बरसाए गए फूल, काफिले के साथ निकला जुलूस
दुबारे एलीफैंट कैंप में खूनी खेल: दो हाथियों की लड़ाई में महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत
# अनोखा जुगाड़: पंखा ठीक करने के लिए पत्नी के कंधों पर चढ़ा पति, वीडियो देख लोग रह गए दंग
IPL 2026: प्लेऑफ से पहले RCB खेमे में लौटी खुशी, मैच विनर की हुई धमाकेदार वापसी
आतंकी बनकर भारत आया, फिर कश्मीर की हकीकत देख बदल गया इरादा: हेयर ट्रांसप्लांट करवाते पकड़ा गया लश्कर का चीनी
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: बहू की मानसिक बीमारी का इलाज करा रही थी , सास गिरबाला सिंह ने चुप्पी तोड़ी
बंगाल में गुंडागर्दी पर लगाम: शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं
नागपुर: पुलिस की गाड़ी में डीजल नहीं , लापता युवती को खोजने से किया इनकार
वंदे मातरम् पर अबू आजमी का विवादित बयान: अल्लाह के सिवा किसी की वंदना नहीं
यूपी में हवाओं का महा-तांडव : दीवार ढहने और टेंट उड़ने का वीडियो देख कांप उठेंगे आप!