ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में ससुराल वालों पर लगे दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच, अब उनकी सास और रिटायर्ड जज गिरबाला सिंह ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ट्विशा की मौत को एक गहरा सदमा बताया और बहू की मानसिक स्थिति को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं।
सिजोफ्रेनिक मरीजों वाली दवाएं ले रही थी ट्विशा गिरबाला सिंह ने दावा किया कि ट्विशा लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। उन्होंने बताया, ट्विशा को साइकेट्रिक काउंसलिंग दी जा रही थी। उसे वही दवाइयां दी जाती थीं, जो सिजोफ्रेनिक मरीजों को दी जाती हैं। दवा लेने के बाद वह एक-दो दिन तो ठीक रहती थी, लेकिन फिर उसका व्यवहार पूरी तरह बदल जाता था।
ग्लैमर वर्ल्ड का दबाव बना कारण सास ने ट्विशा की निजी जिंदगी पर बात करते हुए कहा कि उसे कम उम्र में ही ग्लैमर की दुनिया की ओर धकेल दिया गया था, जिससे उस पर भारी मनोवैज्ञानिक दबाव (Psychological Pressure) था। उन्होंने कहा, वह मेरी गोद में सिर रखकर सोती थी, वह हमारे घर का हिस्सा थी। उसका जाना हमारे लिए एक बुरे सपने जैसा है।
गर्भपात और मानसिक स्वास्थ्य पर क्या बोलीं गिरबाला? गिरबाला सिंह ने बताया कि ट्विशा गर्भवती थी और उसने अपनी मर्जी से गर्भपात (MTP) करवाया था। उन्होंने दावा किया, डॉक्टरों ने उसे ऐसा न करने की सलाह दी थी, लेकिन वह नहीं मानी। एमटीपी के दौरान भी हम उसके साथ खड़े थे। उसे मानसिक काउंसलिंग की जरूरत थी और हम उसका पूरा साथ दे रहे थे।
दहेज प्रताड़ना के आरोपों को नकारा ट्विशा के परिवार द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोपों को गिरबाला सिंह ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने घटना वाली रात का जिक्र करते हुए कहा, हम उस रात ट्विशा की मां को हर पल की जानकारी दे रहे थे। रात 10:10 बजे घटना की जानकारी मिली और 10:50 बजे तक हम उसे लेकर एम्स पहुंच गए थे। हम छिपाने की कोशिश नहीं कर रहे थे।
क्या है पूरा मामला? नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई की रात को ट्विशा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने अपनी मां को फोन कर प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी, जिसके बाद से ही उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस दोनों पक्षों के दावों को खंगाल रही है।
*VIDEO | Bhopal, Madhya Pradesh: Twisha was undergoing a ‘mental training programme’; we supported her throughout. Her loss has created a huge vacuum for us, says mother-in-law and retired judge Giribala Singh.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/yN8E8apdbW
जब ऑटो में खुद पोस्टर चिपकाते थे ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’: आमिर खान का संघर्ष देख हैरान रह जाएंगे आप
रेप के आरोपी का हीरो जैसा स्वागत: जेल से छूटते ही बरसाए गए फूल, काफिले के साथ निकला जुलूस
क्या धोनी ने आईपीएल को कह दिया अलविदा? चेपॉक की एक तस्वीर ने मचाई खलबली
डिटेक्ट, डिलीट और अब डिपोर्ट : घुसपैठियों के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी का कड़ा रुख
भारत की पहली बुलेट ट्रेन का लुक आया सामने, जापानी तकनीक और भारतीय रफ्तार का संगम!
कर्मा का सटीक प्रहार: बेजुबान बिल्ली को लात मारना महिला को पड़ा भारी, वीडियो वायरल
मौत से खिलवाड़: चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: बहू की मानसिक बीमारी का इलाज करा रही थी , सास गिरबाला सिंह ने चुप्पी तोड़ी
सड़कें केवल आवागमन के लिए: सार्वजनिक स्थलों पर नमाज को लेकर CM योगी का सख्त अल्टीमेटम
मुझे घुटन हो रही, बचा लो मां... : शादी के 5 महीने बाद पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की मौत का खौफनाक सच