गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी और हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी सुशील प्रजापति का जेल से बाहर आने पर भव्य स्वागत किया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फूलों की बारिश और नारेबाजी आरोपी सुशील प्रजापति जैसे ही जेल से बाहर निकला, उसके समर्थकों ने उसका जोरदार स्वागत किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि समर्थक उस पर फूल बरसा रहे हैं, मालाएं पहना रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। आरोपी को गाड़ियों के एक लंबे काफिले के साथ ले जाया गया, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
25 हजार का था इनाम बता दें कि मुरादनगर निवासी एलएलबी छात्रा की शिकायत पर 8 अगस्त 2025 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आखिरकार 11 अगस्त को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। करीब 9 महीने जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली है।
रेप, धमकी और झांसे की कहानी पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस कराने और केस दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद उसे एक फ्लैट पर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि होश में आने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपने संगठन का रौब दिखाकर चुप रहने का दबाव बनाया।
थाने में हुआ था हंगामा जब पहली बार इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, तब भी बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मुरादनगर थाने पहुंच गए थे, जिससे वहां भारी हंगामा हुआ था। उस समय पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था।
पुलिस की सफाई: जांच के बाद होगी कार्रवाई जेल से बाहर निकलने के बाद निकाले गए इस जुलूस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है और अगर नियमों का उल्लंघन या कानून व्यवस्था तोड़ने जैसा कुछ पाया जाता है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*यूपी : गाजियाबाद में LLB छात्रा से रेप के आरोपी हिंदू युवा वाहिनी नेता सुशील प्रजापति की जेल से रिहाई, समर्थकों ने कंधे पर बैठाया, जुलूस निकाला !! https://t.co/dAW6n949WF pic.twitter.com/YPA6z8q1k4
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 18, 2026
वंदे भारत में सफर करते हुए अनुपम खेर ने दिया पीएम मोदी की अपील का साथ, बोले- ये है सच्ची देशसेवा
सैलून में कुर्सी पर बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, लोग बोले- पूरा नवाब है भाई
ढाका एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के सामने आए सियार , मचा हड़कंप—पायलट का वीडियो वायरल
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री: शपथ ग्रहण के बाद प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
पिता का साया उठा, बैंक बैलेंस जीरो हुआ, पर इस 21 साल के योद्धा ने नहीं मानी हार
भारत की पहली बुलेट ट्रेन: रफ्तार की रानी की पहली झलक ने इंटरनेट पर मचाई धूम
ट्रंप का ‘लाल तीर’ और ईरान का महा-संकट: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य अभियान?
# अनोखा जुगाड़: पंखा ठीक करने के लिए पत्नी के कंधों पर चढ़ा पति, वीडियो देख लोग रह गए दंग
पानी-साबुन का झंझट खत्म! इस देसी जुगाड़ से सेकंडों में पता चलेगा टायर का पंचर
CSK vs SRH: क्या धोनी का सफर खत्म? जानिए क्यों हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल रहे कैप्टन कूल