नई दिल्ली से ढाका जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E1103 को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बेहद अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। रनवे पर दौड़ते विमान के सामने अचानक सियार आ गए, जिससे हड़कंप मच गया।
विमान जब टर्मिनल की ओर बढ़ रहा था, तभी पायलट ने टैक्सीवे पर एक सियार देखा और विमान को रोक दिया। पायलट ने एटीसी को सूचित किया, सर, दाईं ओर घास में 30 फीट अंदर एक सियार है। हम यहीं रुकेंगे, उसे हटाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते।
थोड़ी देर बाद पायलट ने फिर बताया कि दाईं ओर से बाईं ओर एक और सियार गुजरा है और दोनों अब विमान के सामने हैं। यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
एटीसी ने तुरंत सहायता के लिए एक वाहन भेजा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक काला वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और कर्मियों ने इलाके का जायजा लिया। हालांकि, एटीसी ने पायलट को जो बताया, उसने सबको चौंका दिया।
एटीसी अधिकारी ने कहा, ग्राउंड स्टाफ को वहां कोई जानवर नहीं मिला है। उन्हें वहां सिर्फ एक पॉलिथीन बैग मिला है। इसके बाद वह वाहन वहां से चला गया।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसा, क्या सियार कारों के पीछे भागने वाले कुत्तों की तरह जहाजों के पीछे भागते हैं?
वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे ढाका एयरपोर्ट पर वन्यजीव सफारी करार दिया। एक अन्य यूजर ने कहा, पायलट: रनवे पर सियार! ग्राउंड क्रू: सर, ये तो हमारे रोजाना के पॉलिथीन बैग माइग्रेशन हैं।
मजाक से इतर, कई लोगों ने गंभीर सुरक्षा चिंताएं भी जताई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टैक्सीवे पर जानवरों का आना विमानन सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर मांग उठ रही है कि ढाका हवाई अड्डे को जानवरों और पक्षियों को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
IndiGo Pilots faced tensed situation at Dhaka Airport in Bangladesh
— WingX Aviation (@wingXaviation) May 18, 2026
Listen their ATC conversation pic.twitter.com/CVyelxmGSN
बांग्लादेश में डोनल्ड ट्रंप और नेतन्याहू बने चर्चा का विषय: बकरीद से पहले भैंसों ने बटोरी सुर्खियां
सड़क जाम कर नमाज पढ़ने पर योगी आदित्यनाथ की दो टूक: शिफ्ट में पढ़िए, पर रास्ता नहीं रोक सकते
धोनी की मौजूदगी में उर्विल पटेल का हेलीकॉप्टर जलवा, कमिंस की धुनाई कर लूटी महफिल
शर्मनाक हार के बाद छलका प्रीति जिंटा का दर्द, श्रेयस अय्यर के साथ वायरल हुई भावुक तस्वीर
गोमती नगर ट्रेन हत्याकांड: बक्से में मिली महिला की सिरकटी लाश, मची सनसनी
ट्विशा शर्मा मौत केस: पति पर ₹10 हजार का इनाम, विदेश भागने पर लगा अंकुश
वंदे भारत में सफर करते हुए अनुपम खेर ने दिया पीएम मोदी की अपील का साथ, बोले- ये है सच्ची देशसेवा
7वें वेतन आयोग का तोहफा, पर सवालों के घेरे में बंगाल मॉडल : क्या 8वें वेतन आयोग के साथ फिर पिछड़ जाएंगे कर्मचारी?
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का दबदबा कायम, क्या कोई छीन पाएगा उनसे पर्पल कैप?
कंबोडिया में गरजे भारतीय जवान: सिनेबक्स-2 में दिखाई युद्ध कौशल की झलक