भोपाल: ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मुख्य आरोपी और मृतका के पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए भोपाल पुलिस की छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विदेश भागने से रोकने की तैयारी पुलिस को आशंका है कि आरोपी समर्थ सिंह देश छोड़कर भाग सकता है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय को आधिकारिक पत्र भेजा है, ताकि उसकी आवाजाही पर कानूनी प्रतिबंध लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
SIT का गठन और जांच की दिशा मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। एसआईटी घटना से जुड़े सभी तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का मुख्य ध्यान आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के कारणों का पता लगाने पर है।
परिजनों ने शव लेने से किया इनकार ट्विशा के परिजनों ने पुलिस की पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर असंतोष जताया है। पिता का कहना है कि रिपोर्ट के तथ्य और सबूत मेल नहीं खा रहे हैं। न्याय की मांग करते हुए परिजनों ने डेड बॉडी लेने से इनकार कर दिया है और प्रशासन से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की लिखित मांग की है।
सामने आया अंतिम पलों का वीडियो इस बीच, घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में ट्विशा के अंतिम पलों को देखा जा सकता है, जिसमें उन्हें सीपीआर (CPR) दिया जा रहा है। यह वीडियो अब जांच का एक अहम हिस्सा बन चुका है। मृतका की मां ने पति समर्थ और उसकी मां की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
*VIDEO | Twisha Sharma death case: CCTV footage surfaces showing her last moments while being given CPR.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/XI3ZvCRV0y
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक मौत: शादी के 14 महीने बाद दहेज के लिए हत्या , छत से फेंकी गई दीपिका!
IPL 2026: मैदान पर शर्मनाक वाकया, संजू सैमसन से भिड़कर हेनरिक क्लासेन ने की बदसलूकी
हैदराबाद और गुजरात ने प्लेऑफ में भरी हुंकार, चेन्नई की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
बिल्ली को लात मारना पड़ा भारी: महिला को चंद सेकंड में मिला इंस्टेंट कर्मा
केरल में नई सरकार का एक्शन मोड : सीएम वीडी सतीशन ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा
43 साल बाद नॉर्वे, 56 साल बाद गुयाना: पीएम मोदी की कूटनीतिक यात्राओं से वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की धमक
रोहिणी कोर्ट विवाद: वकील से बहस के बाद जज का तबादला, वकीलों की हड़ताल से न्यायिक कामकाज ठप
CSK vs SRH: क्या धोनी का सफर खत्म? जानिए क्यों हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल रहे कैप्टन कूल
क्या आज चेपॉक में थम जाएगा थाला का कारवां? धोनी के संन्यास की अटकलें तेज
ट्रेन की देरी के लिए लोको पायलट जिम्मेदार नहीं! वायरल वीडियो में खुला सिस्टम का कड़वा सच