आईपीएल 2026 के रोमांचक दौर में प्लेऑफ की तस्वीर साफ होने लगी है। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। हैदराबाद ने सीजन के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाकर प्लेऑफ का टिकट हासिल किया। इस जीत का सीधा फायदा गुजरात को भी मिला और वे भी अगले दौर में प्रवेश कर गए।
चेन्नई के किले में हैदराबाद की दहाड़ चेपॉक के मैदान पर खेले गए इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रनों का लक्ष्य रखा। चेज करने उतरी हैदराबाद की टीम ने बेहद संयम और आक्रामकता का मिश्रण दिखाया। ईशान किशन की शानदार 70 रनों की पारी और हेनरिक क्लासेन के 47 रनों की बदौलत हैदराबाद ने 6 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
ब्रेविस की मेहनत पर फिरा पानी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और टीम ने जल्दी विकेट गंवा दिए। हालांकि, डेवाल्ड ब्रेविस (44) और शिवम दुबे (26) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। गेंदबाजी में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जिसने मैच का रुख मोड़ दिया। सीएसके के लिए 180 रन का स्कोर अंत में नाकाफी साबित हुआ।
सीएसके की राह हुई मुश्किल इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना अब गणितीय समीकरणों पर निर्भर हो गया है। 13 मैचों में 12 अंकों के साथ टीम फिलहाल छठे स्थान पर है। प्लेऑफ की एक अंतिम जगह के लिए अब चेन्नई, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और कोलकाता के बीच कड़ी टक्कर है।
अंक तालिका की स्थिति फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सबसे ऊपर है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे पायदान पर मजबूती से काबिज हैं। अब नजरें बाकी बचे मैचों पर टिकी हैं, जहां पांच टीमें अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकेंगी।
*The Orange Army marches into the Playoffs 🧡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
8️⃣th Top 4 appearance for #SRH 👊🔥#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/YaQmhqLYz8
तू जानता नहीं मैं कौन हूं : केदारनाथ यात्रा पर महिला का खच्चर संचालक पर रौब, वीडियो वायरल
19 मई को दिल्ली में महाजाम का अलर्ट: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नई ट्रैफिक गाइडलाइन
पानी-साबुन का झंझट खत्म! इस देसी जुगाड़ से सेकंडों में पता चलेगा टायर का पंचर
वैश्विक मंच पर भारत का डंका: पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, झोली में आए 32 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
शर्मनाक हार के बाद छलका प्रीति जिंटा का दर्द, श्रेयस अय्यर के साथ वायरल हुई भावुक तस्वीर
समुद्र में बड़ा टकराव: इजराइल का गाजा जा रहे 50 से अधिक जहाजों पर धावा, ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला को किया कब्जे में
इमरान खान की सरकार गिराने में अमेरिका का हाथ? लीक हुए साइफर ने मचाई हलचल
मेट्रो में गंदी हरकत करना पड़ा भारी; लड़की ने सबके सामने युवक को दी करारी मात
CSK vs SRH: क्या धोनी का सफर खत्म? जानिए क्यों हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल रहे कैप्टन कूल
ओस्लो में ऐतिहासिक आगमन: 43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, भारत-नॉर्डिक संबंधों को मिलेगी नई उड़ान