सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर युवती को परेशान करता नजर आ रहा है, लेकिन अंत में उसे मुंह की खानी पड़ी।
भीड़ में घिनौनी हरकत वायरल हो रही क्लिप में देखा जा सकता है कि मेट्रो खचाखच भरी हुई है। इसी दौरान एक युवक अपने सामने खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर देता है। वह लगातार युवती की ओर गलत इशारे कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके आसपास खड़े लोग इस पूरे मामले पर मूकदर्शक बने रहे।
युवती ने लिया स्टैंड शुरुआत में युवती ने इन असहज हरकतों को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब युवक की हरकतें नहीं रुकीं, तो उसने चुप्पी तोड़ी। युवती ने साहस दिखाते हुए युवक को सीधे ललकारा और भीड़ के बीच ही उसकी जमकर क्लास लगा दी। लड़की का कड़ा रुख देखकर युवक की हेकड़ी निकल गई।
लोगों का मिला समर्थन युवती के इस साहसी कदम को देखकर आसपास के यात्री भी सतर्क हो गए। कई यात्रियों ने लड़की की प्रशंसा की और उसका समर्थन किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां यह तेजी से फैल रहा है।
नेटिज़न्स का फूटा गुस्सा वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। नेटिज़न्स का कहना है कि ऐसे रोड रोमियो को सबक सिखाना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और सख्त होनी चाहिए ताकि दोबारा कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न करे।
ट्रेन में एक लड़का बार-बार लड़की की तरफ इशारा कर रहा था
— Rishu (@Rishika_35) May 13, 2026
फिर लड़की ने अच्छा सबक सिखा दिया 🤣 pic.twitter.com/ChnewhDxTk
मौत से खिलवाड़: चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
फिट लग रहा हूं न? NSG कमांडोज के बीच गन थामे दिखे धोनी, वीडियो हुआ वायरल
धोनी की मौजूदगी में उर्विल पटेल का हेलीकॉप्टर जलवा, कमिंस की धुनाई कर लूटी महफिल
गर्मी का कहर: बंदर ने भी छोड़े पेड़, कोल्ड ड्रिंक पीते वीडियो देख चकराया लोगों का सिर
जब सड़कों पर ऑटो के पीछे पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, वायरल वीडियो ने याद दिलाया संघर्ष का वो दौर
43 साल बाद नॉर्वे, 56 साल बाद गुयाना: पीएम मोदी की कूटनीतिक यात्राओं से वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की धमक
पेट्रोल-डीजल खत्म होने का दावा निकला फेक , सरकार ने सच्चाई बताकर अफवाहों पर लगाया विराम
पेट्रोल पंप बना अखाड़ा: नंबर को लेकर भिड़े ग्राहक, डिब्बों से हुई जमकर मारपीट
मुश्फिकुर रहीम का ऐतिहासिक धमाका: पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ बने बांग्लादेश के शतकवीर नंबर 1
रेप के आरोपी का हीरो जैसा स्वागत: जेल से छूटते ही बरसाए गए फूल, काफिले के साथ निकला जुलूस