कैंप में दिखा माही का स्वैग आईपीएल 2026 से दूर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने अलग ही अंदाज में चर्चा बटोर रहे हैं। मैदान से दूर कैप्टन कूल इस बार चेन्नई स्थित नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के रीजनल हब में नजर आए। यहां उन्होंने न केवल कमांडोज से मुलाकात की, बल्कि उनके साथ काफी समय बिताया।
फायरिंग रेंज में चलाए आधुनिक हथियार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धोनी को काफी फिट और स्टाइलिश अंदाज में देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है। कैंप की फायरिंग रेंज में धोनी ने आधुनिक हथियारों को हाथ में लेकर निशाना भी साधा। उनके सटीक निशानों को देखकर वहां मौजूद जवान भी प्रभावित दिखे।
कमांडो से पूछा- फिट हूं न? वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वह है जब धोनी ने हंसते हुए वहां मौजूद कमांडोज से पूछा, फिट लग रहा हूं न? इस पर जवानों ने जवाब दिया, सर, आप पहले से भी ज्यादा फिट लग रहे हैं। धोनी की सादगी और उनके इस मजाकिया अंदाज ने वहां मौजूद सभी जवानों का दिल जीत लिया।
सेना के साथ अटूट रिश्ता धोनी का भारतीय सेना के साथ पुराना और गहरा लगाव है। साल 2011 में उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई थी। धोनी ने इसे सिर्फ एक सम्मान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि बाकायदा ट्रेनिंग मॉड्यूल पूरे किए और जम्मू-कश्मीर जैसे कठिन इलाकों में गार्ड की ड्यूटी भी निभाई है।
जवानों के बीच हमेशा सबसे आगे मौजूदा समय में धोनी एकमात्र ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जो समय-समय पर सेना के कैंप में जाकर जवानों का हौसला बढ़ाते हैं। खेल के अलावा जवानों के साथ उनका यह जुड़ाव फैंस को हमेशा प्रेरित करता है। फिलहाल, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
*6/6 hitting targets 🎯💥
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) May 17, 2026
- Posted by an NSG Official @msdhoni #MSDhoni pic.twitter.com/t8MH8XcgMp
जमानत नियम है, जेल अपवाद : उमर खालिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए अपने ही फैसले पर सवाल
सड़कों पर नमाज पर प्रतिबंध: मजबूरी को बनाया जा रहा निशाना , अबू आजमी का योगी सरकार पर तीखा वार
10 लाख नौकरियों का मेगा प्लान: नॉर्वे के साथ पीएम मोदी की डील से बदलेंगी भारत की तस्वीर
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक: रफ़्तार और आधुनिकता का शानदार संगम
ढाका एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के सामने आए सियार , मचा हड़कंप—पायलट का वीडियो वायरल
आग लगे बस्ती में, टिम डेविड अपनी मस्ती में : आरसीबी मैच के दौरान वायरल हुआ खिलाड़ी का बेफिक्र अंदाज
दहेज की आग: 50 लाख और फॉर्च्यूनर न मिलने पर बहू की हत्या, पिता की मांग- दोषियों के घर पर चले बुलडोजर
ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज: मैं फंस गई हूं, तुम मत फंसना , पूर्व जज की बहू की मौत बनी पहेली
दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत: लिफ्ट के अंदर महिलाओं के सामने शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल
रेप के आरोपी का हीरो जैसा स्वागत: जेल से छूटते ही बरसाए गए फूल, काफिले के साथ निकला जुलूस