आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। एक तरफ जहां टीम की जीत का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर आरसीबी के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड का एक वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है।
मैदान पर लेटे दिखे टिम डेविड मुकाबले के दौरान जब आरसीबी फील्डिंग कर रही थी, तब टिम डेविड का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। मैच के तनावपूर्ण माहौल के बीच डेविड बाउंड्री लाइन के पास बेहद बेफिक्र होकर आराम से लेटे हुए नजर आए। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर फैंस हुए दीवाने मैदान में मौजूद किसी फैन ने उनका यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आग लगे बस्ती में, डेविड भाई अपनी मस्ती में। फैंस कमेंट्स में उन्हें आईपीएल का सबसे बिंदास खिलाड़ी बता रहे हैं। तनाव से भरे मैच के बीच उनके इस चिल रहने के अंदाज को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।
मैच का संक्षिप्त हाल इस अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। आरसीबी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
बेंगलुरु की ओर से वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 73 और विराट कोहली ने 58 रनों की अहम पारियां खेलीं। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए रसिख सलाम डार ने 3 और भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट चटकाकर टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया।
*Tim david is such a character man. 😅❤️ pic.twitter.com/4vdcgXd0YV
— ` (@broskyxn) May 17, 2026
हिंदी बोलने पर फाइन, टेबल साफ करने का दबाव : एक वायरल वीडियो ने खोली प्राइवेट स्कूलों की पोल
बीच सड़क पर कपल की बर्बर पिटाई, तमाशबीन बनी भीड़: वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
गौरव का क्षण: पीएम मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, भारत को किया समर्पित
पेट्रोल पंप बना अखाड़ा: नंबर को लेकर भिड़े ग्राहक, डिब्बों से हुई जमकर मारपीट
विजय को मिला सीएम वाली नंबर प्लेट का तोहफा, रील लाइफ का सपना हकीकत में बदला
केरल में सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन: 2023 की सियासी हिंसा की जांच के लिए SIT गठित
बांग्लादेश की मंडी में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की धूम, ईद से पहले वायरल हुए ये खास भैंसे
43 साल बाद नॉर्वे, 56 साल बाद गुयाना: पीएम मोदी की कूटनीतिक यात्राओं से वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की धमक
वैश्विक कूटनीति में भारत का जलवा: पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
डिटेक्ट, डिलीट और अब डिपोर्ट : घुसपैठियों के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी का कड़ा रुख