केरल की नई सरकार ने कार्यभार संभालते ही पिछली वामपंथी सरकार के दौरान हुए विवादित मामलों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही वी.डी. सतीशन ने 2023 में नव केरल यात्रा के दौरान कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन करने का आदेश दिया है।
क्या था 2023 का नव केरल यात्रा विवाद? साल 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की नव केरल यात्रा के दौरान राज्य भर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए थे। आरोप है कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। कांग्रेस नेताओं ने इसे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया था।
अलाप्पुझा की वह घटना बनी नजीर इस हिंसा का सबसे चर्चित वाकया 15 दिसंबर 2023 को अलाप्पुझा में हुआ था। तत्कालीन विधायक एडी थॉमस और युवा नेता अजय ज्यूल कुरियाकोस जब काले झंडे दिखा रहे थे, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन पर कथित तौर पर हमला कर दिया था। इस झड़प में थॉमस के सिर में गंभीर चोट आई थी और कुरियाकोस का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। टीवी चैनलों पर प्रसारित फुटेज में पुलिस की बर्बरता साफ देखी गई थी।
पुलिस की भूमिका पर उठे बड़े सवाल उस समय आरोप लगे थे कि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें ही प्रताड़ित किया। मामला कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई। हालांकि, क्राइम ब्रांच की जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी। विवादों के बावजूद, उन पर हमला करने वाले मुख्यमंत्री के गनमैन को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बना दिया गया था, जिससे विपक्ष का आक्रोश और बढ़ गया था।
न्याय की दिशा में नई सरकार का कदम अब मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने SIT गठित कर इस मामले की फिर से निष्पक्ष जांच के संकेत दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह जांच उन पुलिस अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों तक पहुंचेगी, जिन्होंने सत्ता के दबाव में कानून को ताक पर रखकर विपक्ष को निशाना बनाया था। नई सरकार के इस फैसले को केरल की राजनीति में बदले के बजाय न्याय के तौर पर देखा जा रहा है।
Chief Minister VD Satheesan constituted a Special Investigation Team (SIT) to probe into the alleged assault of Youth Congress-KSU workers by former Chief Minister @pinarayivijayan s security personnel. @NewIndianXpress @xpresskerala pic.twitter.com/BxYuvOrMKV
— Raam Das (@P__RamDas) May 18, 2026
बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट: मुशफिकुर रहीम का शतक और मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
सैलून में कुर्सी पर बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, लोग बोले- पूरा नवाब है भाई
केदारनाथ यात्रा के दौरान महिला का रौब: खच्चर वाले को दी जेल भेजने की धमकी, वीडियो वायरल
बिल्ली को लात मारना पड़ा भारी: महिला को चंद सेकंड में मिला इंस्टेंट कर्मा
दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत: लिफ्ट के अंदर महिलाओं के सामने शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया सनसनीखेज CCTV फुटेज, CPR देते दिखे पति; पति पर इनाम घोषित
19 मई को दिल्ली में महाजाम का अलर्ट: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये नई ट्रैफिक गाइडलाइन
सड़कों पर नमाज पर प्रतिबंध: मजबूरी को बनाया जा रहा निशाना , अबू आजमी का योगी सरकार पर तीखा वार
शर्मनाक हार के बाद छलका प्रीति जिंटा का दर्द, श्रेयस अय्यर के साथ वायरल हुई भावुक तस्वीर
बीच सड़क पर कपल की बर्बर पिटाई, तमाशबीन बनी भीड़: वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप