अगर आप 19 मई को दिल्ली की सड़कों पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। राजधानी में दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। भारत मंडपम में होने वाले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस समिट और इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट की तैयारियों को परखने के लिए 19 मई को एक बड़ी रिहर्सल की जाएगी।
रिहर्सल का समय और प्रभावित रास्ते ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह रिहर्सल दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चलेगी। इस दौरान एसपी मार्ग (SP Marg) और मथुरा रोड पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो सकती है। सुरक्षा कारणों से इन रास्तों को कुछ समय के लिए बंद भी रखा जा सकता है। भारत मंडपम के आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल जाम से बचने के लिए पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी है:
भारत मंडपम जाने वाले यात्री ध्यान दें यदि आपको किसी विशेष कार्य से भारत मंडपम जाना है, तो इन नियमों का पालन करें:
पुलिस की सलाह और हेल्पलाइन ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने घर से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें और बहुत जरूरी होने पर ही भारत मंडपम के आसपास के रास्तों का रुख करें।
लाइव अपडेट्स के लिए Google Maps या Mappls ऐप चेक करते रहें। किसी भी इमरजेंसी स्थिति में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 1095 या वॉट्सऐप नंबर +91-8750871493 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, ताजा जानकारी के लिए पुलिस के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल @dtptraffic को फॉलो करें।
*🚨 #TrafficAdvisory Delhi | 19 May 2026, Tue
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 18, 2026
⏰ 12 Noon – 3 PM Rehearsal at Bharat Mandapam
🚫 SP Marg & Mathura Road may remain CLOSED
✅ Use Ring Road & Vande Mataram Marg
✈️ Airport: NH-8 via Dhaula Kuan OPEN
⏱️ Leave 30 min early | 📱 Check Maps App
☎️ Helpline:… pic.twitter.com/WeSRjvIyzy
ट्विशा शर्मा मौत मामला: आखिरी CCTV फुटेज ने बढ़ाई पति की मुश्किलें, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ा परिवार
बंगाल में गुंडागर्दी पर लगाम: शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं
रिलीज से पहले ही दहाड़े जॉर्जकुट्टी: दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड, कमाए करोड़ों
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस
क्या चेपॉक में आज थाला की वापसी? धोनी के लिए धड़क रहा है फैंस का दिल
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल
NEET UG 2026 पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: लातूर के मशहूर कोचिंग संचालक पर CBI का शिकंजा
जनता दरबार: बिहार से मिलने पहुंची महिला का अनोखा अंदाज, सीएम योगी ने दी ये खास नसीहत
OnePlus 15R का झटका: लॉन्च के बाद दूसरी बार बढ़ी कीमत, देखें नए रेट्स
मौत को दावत: चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, लापरवाही का वीडियो वायरल