इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने घरेलू गढ़ एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना करेगी। यह मैच सीएसके का इस सीजन का अंतिम घरेलू मुकाबला है, जिसने फैंस के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या आज महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरेंगे?
सात हफ्तों का लंबा इंतजार सीजन की शुरुआत से ठीक पहले धोनी पिंडली की चोट (Calf Injury) का शिकार हो गए थे। शुरुआत में दो हफ्ते के आराम की बात कही गई थी, लेकिन अब सात हफ्ते बीत चुके हैं और धोनी एक मैच भी नहीं खेल पाए हैं। फैंस इस लंबी खामोशी और डगआउट से उनकी अनुपस्थिति से खासे निराश हैं।
फिटनेस ही बनी सबसे बड़ी बाधा मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रिकवरी में देरी की बात कबूल की है, जबकि बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि 44 वर्षीय धोनी की बल्लेबाजी फॉर्म तो शानदार है, लेकिन विकेटकीपिंग और रनिंग बिटवीन द विकेट्स जैसी बारीकियों में फिटनेस अभी भी एक चुनौती बनी हुई है।
अश्विन के दावे ने बढ़ाई उम्मीदें फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मैच से पूर्व संध्या पर धोनी ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। इसी बीच, दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के एक बयान ने उम्मीदों को नई हवा दी है। अश्विन का दावा है कि धोनी पिछले कुछ मैचों से पूरी तरह फिट हैं और हैदराबाद के खिलाफ आज उनकी वापसी की पूरी संभावना है।
चेपॉक में गूंजेगा धोनी-धोनी ? क्या आज धोनी वर्षों पुरानी अपनी रवायत को कायम रखेंगे और चेपॉक को थाला के नारों से एक बार फिर गुंजायमान करेंगे? अगर आज धोनी नहीं उतरते हैं, तो यह सीजन उनके प्रशंसकों के लिए एक अधूरा सपना बनकर ही रह जाएगा। सबकी नजरें अब टॉस और प्लेइंग इलेवन की घोषणा पर टिकी हैं।
𝐄𝐤𝐝𝐮𝐦 𝐟𝐢𝐭, 𝐌𝐚𝐡𝐢 𝐛𝐡𝐚𝐢 👌
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 17, 2026
MS Dhoni is looking as sharp as ever… are we about to see him in action tomorrow at Chepauk? 👀#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #CSKvSRH | MON, MAY 18, 6:30 PM pic.twitter.com/pjtBOCIi2m
# अनोखा जुगाड़: पंखा ठीक करने के लिए पत्नी के कंधों पर चढ़ा पति, वीडियो देख लोग रह गए दंग
सैलून में कुर्सी पर बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, लोग बोले- पूरा नवाब है भाई
10 लाख नौकरियों का मेगा प्लान: नॉर्वे के साथ पीएम मोदी की डील से बदलेंगी भारत की तस्वीर
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का रहस्य: क्या आप जानते हैं इस बेशकीमती सोने के कप के 5 अनोखे राज?
7वें वेतन आयोग का तोहफा, पर सवालों के घेरे में बंगाल मॉडल : क्या 8वें वेतन आयोग के साथ फिर पिछड़ जाएंगे कर्मचारी?
चलती ट्रेन में बिगड़ी 6 माह के बच्चे की तबीयत, TTE की तत्परता ने बचाई जान
IPL 2026: ईशान किशन की आंधी में उड़ी चेन्नई, हैदराबाद ने प्लेऑफ में मारी धमाकेदार एंट्री
केरल की राजनीति में नया मोड़: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, भाजपा ने लगाया मुस्लिम लीग के दबाव का आरोप
लाइव टीवी पर एके-47 से फायरिंग: अमेरिका के डर से ईरान ने आम नागरिकों को सिखाया बंदूक चलाना
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल