भारतीय रेलवे अक्सर अपनी व्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में रहता है। कभी अव्यवस्थाओं तो कभी मानवीय संवेदनाओं के कारण रेलवे की चर्चा होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो रेलवे की एक सकारात्मक और मददगार तस्वीर पेश कर रहा है।
सफर के दौरान बच्चे की अचानक बिगड़ी तबीयत
मामला ट्रेन संख्या 13246 का है। एक परिवार अपने 6 महीने के मासूम बच्चे के साथ सफर कर रहा था। तभी अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। चलती ट्रेन में अचानक आई इस आपातकालीन स्थिति को देख माता-पिता बुरी तरह घबरा गए। ट्रेन में तुरंत इलाज की सुविधा न होने के कारण उनकी चिंता बढ़ती जा रही थी।
TTE की सूझबूझ से मिला तुरंत उपचार
ऐसी विकट स्थिति में ऑन-बोर्ड तैनात TTE धर्मवीर यादव देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया और बिना देरी किए दानापुर कमर्शियल कंट्रोल को सूचना दी।
TTE की सक्रियता का ही नतीजा था कि अगले स्टेशन मोकामा पर रेलवे की मेडिकल टीम पूरी तैयारी के साथ पहले से मौजूद थी। ट्रेन के मोकामा स्टेशन पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की और उसे जरूरी इलाज उपलब्ध कराया।
माता-पिता ने जताया आभार
समय पर मिले उपचार से बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ। अपने बच्चे को सुरक्षित देख माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने टीटीई धर्मवीर यादव और पूरी मेडिकल टीम का हृदय से धन्यवाद किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है और रेल कर्मचारी की इस दरियादिली की जमकर तारीफ हो रही है।
On 15.05.2026, a 6-month-old baby on Train No. 13246 required medical attention. On receiving information, on-board TTE Mr. Dharmveer Yadav acted promptly, informed DNR Commercial Control, and medical assistance was arranged at Mokama.(1/2) pic.twitter.com/WrWm7oz7T2
— DRM Danapur (@drmdnr) May 17, 2026
कान खोलकर सुन लें, पुलिस पर हाथ उठाया तो खैर नहीं , पत्थरबाजों पर CM शुभेंदु अधिकारी का कड़ा प्रहार
लखीमपुर खीरी में काल बनकर बरपा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और वैन की भीषण भिड़ंत में 10 लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक मौत: शादी के 14 महीने बाद दहेज के लिए हत्या , छत से फेंकी गई दीपिका!
नंदीग्राम में 100 करोड़ का चुनावी खेल? ममता की पार्टी पर लगे बेहद गंभीर आरोप
ट्विशा शर्मा मौत मामला: आखिरी CCTV फुटेज ने बढ़ाई पति की मुश्किलें, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ा परिवार
# अनोखा जुगाड़: पंखा ठीक करने के लिए पत्नी के कंधों पर चढ़ा पति, वीडियो देख लोग रह गए दंग
केरल की राजनीति में नया मोड़: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, भाजपा ने लगाया मुस्लिम लीग के दबाव का आरोप
हाथी बने काल: कर्नाटक के डुबारे कैंप में भिड़ंत के दौरान पर्यटक की दर्दनाक मौत
फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का रहस्य: क्या आप जानते हैं इस बेशकीमती सोने के कप के 5 अनोखे राज?
वैश्विक मंच पर भारत का डंका: पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, झोली में आए 32 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड