कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्क सर्कस में पुलिस पर हुए हमले और पत्थरबाजी की घटना को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अब राज्य में अराजकता फैलाने वालों के दिन लद चुके हैं।
क्या हुआ था पार्क सर्कस में? रविवार (17 मई, 2026) को कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति हिंसक हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 3 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों समेत करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और अब तक 40 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आखिरी चेतावनी अगले दिन सोमवार को घटनास्थल का दौरा करते हुए सीएम अधिकारी ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा, मैं पुलिस और गृह मंत्री के तौर पर यह आखिरी चेतावनी दे रहा हूं। अगर इसके बाद किसी ने पुलिस पर हाथ उठाया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुझसे सख्त पुलिस मंत्री कोई नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि अब वो दिन बीत गए जब पुलिसकर्मी घायल होते थे और शासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता था। सरकार अब जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
कश्मीर से की तुलना मुख्यमंत्री ने पत्थरबाजी की तुलना कश्मीर से की। उन्होंने कहा, कभी कश्मीर में पत्थरबाजी होती थी, लेकिन धारा 370 हटने के बाद वहां यह पूरी तरह खत्म हो गई है। बंगाल में लोगों को इस अराजकता की आदत पड़ गई थी और उन्हें लगता था कि सरकार कुछ नहीं करेगी। अब वह डर खत्म हो गया है और राज्य में हर तरह की गुंडागर्दी पर लगाम लगाई जाएगी।
पुलिस का बढ़ा मनोबल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब पुलिस बिना किसी दबाव के कानूनी कार्रवाई कर रही है। पार्क सर्कस की घटना के बाद जिस तरह से त्वरित कार्रवाई हुई है, उससे यह साफ संदेश गया है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
*#WATCH | Kolkata: On yesterday s incident of stone pelting in Park Circus area, West Bengal CM Suvendu Adhikari says, Such incidents no longer occur in Kashmir. In Bengal, people had become accustomed to a certain laxity—they felt that the government would not take any action… pic.twitter.com/j0cvU5LLhO
— ANI (@ANI) May 18, 2026
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल
शपथ ग्रहण में राहुल-प्रियंका का क्यूट मोमेंट: कौन है वह रहस्यमयी कर्ली गर्ल ?
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ सिंह पर 10 हजार का इनाम, मौत से कुछ देर पहले की वो आखिरी कॉल
मुझे घुटन हो रही, बचा लो मां... : शादी के 5 महीने बाद पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की मौत का खौफनाक सच
# अनोखा जुगाड़: पंखा ठीक करने के लिए पत्नी के कंधों पर चढ़ा पति, वीडियो देख लोग रह गए दंग
नंदीग्राम में 100 करोड़ का चुनावी खेल? ममता की पार्टी पर लगे बेहद गंभीर आरोप
लगातार 6वीं हार के बाद पंजाब की मालकिन और कप्तान में मंथन; अय्यर बोले- यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर
कान खोलकर सुन लें, पुलिस पर हाथ उठाया तो खैर नहीं , पत्थरबाजों पर CM शुभेंदु अधिकारी का कड़ा प्रहार
ट्विशा शर्मा केस: सीसीटीवी फुटेज में खुला राज, पति के साथ दिखे दो संदिग्ध लोग
चलती ट्रेन में दिखा आस्था का अनूठा रूप: महिला ने जुगाड़ से की वट सावित्री पूजा