राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हर दिन परतें दर परतें खुल रही हैं। मामले में एक नया और अहम सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने जांच की दिशा बदल दी है।
अदालत से आरोपी पति को बड़ा झटका ट्विशा के पति और मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने सबूतों की गंभीरता को देखते हुए समर्थ की जमानत अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
फुटेज में दिखा खौफनाक सच सामने आए सीसीटीवी फुटेज के दो हिस्से बेहद अहम हैं। पहला वीडियो 10 मई की सुबह 7:20 बजे का है, जिसमें ट्विशा को अकेले छत की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।
दूसरा वीडियो सुबह 8:17 बजे का है, जिसमें पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग ट्विशा के शव को सीढ़ियों से नीचे लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि सीढ़ियों पर ही ट्विशा को सीपीआर (CPR) देने का प्रयास किया गया था। इस क्लिप में समर्थ के साथ मौजूद वे दो अन्य लोग कौन हैं, यह अब पुलिस जांच का मुख्य केंद्र बन गया है।
शादी के 5 महीने बाद ही नर्क बनी जिंदगी मूल रूप से नोएडा की रहने वाली ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के महज पांच महीने बाद ही उन्हें मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाया गया।
जांच में सामने आई चैट्स ने भी इस दर्द को बयां किया है। ट्विशा ने अपनी मां और सहेली को भेजे मैसेज में लिखा था, मैं फंस गई हूं और मेरा जीवन नर्क बन गया है।
अदालत और पुलिस की कार्रवाई इस मामले में पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां, जो कि एक रिटायर्ड जज हैं, गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। अब पुलिस इन फुटेज के जरिए उन दो अज्ञात लोगों की पहचान करने में जुटी है जो घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद थे।
*Bhopal, Madhya Pradesh: CCTV footage of the Twisha Sharma death case in Bhopal.
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
(Video Source: Police) pic.twitter.com/CaV6tMT2AS
ट्रंप का ‘लाल तीर’ और ईरान का महा-संकट: क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य अभियान?
केरल में नई सरकार का एक्शन मोड : सीएम वीडी सतीशन ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा
पेट्रोल पंप पर महा-संग्राम : ईंधन भरने की होड़ में भिड़े लोग, जमकर चलीं लाठियां
भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत: क्या SIT जांच से खुलेगा दहेज हत्या का राज?
क्या महिला प्रीमियर लीग में एंट्री करेंगी प्रीति जिंटा? पंजाब किंग्स की मालकिन का बड़ा एलान
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया सनसनीखेज CCTV फुटेज, CPR देते दिखे पति; पति पर इनाम घोषित
लगातार 6वीं हार के बाद पंजाब की मालकिन और कप्तान में मंथन; अय्यर बोले- यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर
AC का बिल अब नहीं करेगा परेशान: UPPCL ने बताया बिजली बचाने का स्मार्ट मंत्र
धोनी के खेल पर सस्पेंस खत्म: ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों नहीं उतरे कैप्टन कूल
ट्रंप की धमकी का खौफ: ईरान के टीवी स्टूडियो बने अखाड़ा , एंकर लाइव सिखा रहे AK-47 चलाना