अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त चेतावनियों के बाद ईरान में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। ईरान अब किसी भी संभावित सैन्य हमले का मुकाबला करने के लिए अपनी आम जनता को युद्ध के लिए तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में ईरान के टीवी चैनलों ने अब हथियारों के प्रशिक्षण का मंच ले लिया है।
स्टूडियो में गूंजी गोलियों की आवाज ईरान के सरकारी चैनलों पर अब युद्ध जैसी तैयारियां दिख रही हैं। ओफोग न्यूज चैनल के एंकर हुसैन हुसैनी ने लाइव प्रसारण के दौरान स्टूडियो में ही राइफल से गोली चलाकर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान उनके साथ इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के नकाबपोश एक्सपर्ट मौजूद थे, जो उन्हें और दर्शकों को हथियार चलाने के गुर सिखा रहे थे।
एंकर्स ने ली देश के लिए कुर्बानी की शपथ हथियार उठाने का यह सिलसिला केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है। चैनल 3 की एंकर मोबिना नासिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथों में AK-47 थामे नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइव टीवी पर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह हथियार IRGC की ओर से मिला है ताकि वह भी जनता की तरह रक्षा के लिए तैयार हो सकें।
बच्चों के हाथों में भी बंदूकें तैयारी का यह स्तर अब मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अलग-अलग शहरों की मस्जिदों में आम नागरिकों के लिए रक्षा प्रशिक्षण सत्र चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों में छोटे-छोटे बच्चों को भी बंदूक थामे और प्रशिक्षण लेते देखा गया है, जो इस बात का संकेत है कि ईरान किसी भी बड़े जमीनी आक्रमण को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
ट्रंप की अल्टीमेटम के बाद बढ़ी हलचल यह पूरा घटनाक्रम डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों के बाद शुरू हुआ है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, ईरान के पास समय बहुत कम है। उन्हें जल्द कदम उठाने चाहिए, वरना उनका कुछ भी शेष नहीं बचेगा। ट्रंप की इस आक्रामक बयानबाजी ने ईरान में खलबली मचा दी है, जिसके जवाब में ईरानी हुकूमत अब पूरी आबादी को संभावित जनयुद्ध के लिए तैयार करने में जुटी है।
History repeats...
— Masih🇮🇷🇺🇲 (@Masihh) May 16, 2026
In Libya, Hala Misrati appeared on state TV with a pistol, pledging loyalty to Gaddafi.
Soon after, state TV fell.
Tripoli fell.
The regime collapsed.
Now in Iran, Mobina Nasiri appears on state TV holding an AK-47, delivering the same visual message:… pic.twitter.com/oGKLc9zKYY
इंदौर के IET हॉस्टल में फेयरवेल का शर्मनाक चेहरा: अर्धनग्न होकर छात्रों का उत्पात, अब भुगतना होगा अंजाम
ट्रंप का नया वर्ल्ड मैप : पाकिस्तान पर अमेरिकी झंडे का साया, भारत को क्यों रखा गया दूर?
न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा भारत: राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
सड़क पर नमाज बर्दाश्त नहीं: जगह नहीं है तो आबादी कम करो , सीएम योगी की दो टूक
नंदीग्राम में 100 करोड़ का चुनावी खेल? ममता की पार्टी पर लगे बेहद गंभीर आरोप
दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत: लिफ्ट के अंदर महिलाओं के सामने शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल
IPL 2026: मैदान पर शर्मनाक वाकया, संजू सैमसन से भिड़कर हेनरिक क्लासेन ने की बदसलूकी
धोनी की मौजूदगी में उर्विल पटेल का हेलीकॉप्टर जलवा, कमिंस की धुनाई कर लूटी महफिल
गोमती नगर ट्रेन हत्याकांड: बक्से में मिली महिला की सिरकटी लाश, मची सनसनी
मौत को दावत: चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, लापरवाही का वीडियो वायरल