तिरुवनंतपुरम: केरल में यूडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजनीति की गर्माहट के बीच एक बेहद सुकून भरी तस्वीर सामने आई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का एक नन्ही बच्ची के साथ दुलार भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राहुल का दुलार और प्रियंका की गर्मजोशी समारोह के दौरान एक छोटी बच्ची, जिसने फ्रॉक पहनी हुई थी और जिसके बाल घुंघराले (कर्ली) थे, अचानक अपनी सीट से उठी और राहुल गांधी के पास पहुंच गई। राहुल गांधी ने बच्ची को देखते ही मुस्कुराकर उसका स्वागत किया और बड़े प्यार से उसके गाल सहलाए। ठीक बगल में बैठीं प्रियंका गांधी ने भी बच्ची का हाथ थामकर उनसे आत्मीयता से बातचीत की। राहुल और प्रियंका दोनों ही उस पल में बेहद सहज और खुश नजर आए।
कौन है यह बच्ची? हालांकि, इस प्यारी सी बच्ची की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और न ही यह पता चल पाया है कि उसे समारोह में कौन लेकर आया था। लेकिन, नेताओं के इस मानवीय पक्ष ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ इससे पहले, केरल में कांग्रेस के कद्दावर नेता वी. डी. सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सतीशन के साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी पदभार संभाला।
मंत्रिमंडल में नए चेहरों पर दांव नई कैबिनेट में वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवाओं और बदलाव का संगम देखने को मिला है। मंत्रिमंडल में कुल 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें खुद मुख्यमंत्री सतीशन भी शामिल हैं। इसके अलावा, सामाजिक संतुलन बनाते हुए दो महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय के दो सदस्यों को भी जगह दी गई है।
यूडीएफ की प्रचंड जीत शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि एलडीएफ को 35 और भाजपा को केवल 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। समारोह में पहुंचे हजारों समर्थकों का उत्साह यह बताने के लिए काफी था कि राज्य में एक नई राजनीतिक पारी की मजबूत शुरुआत हो चुकी है।
#WATCH | Thiruvananthapuram: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra had a light-hearted interaction with a child during the swearing-in ceremony of the Keralam government
— ANI (@ANI) May 18, 2026
(Source: PRD) pic.twitter.com/ySi3PoA5FW
रिलीज से पहले ही दहाड़े जॉर्जकुट्टी: दृश्यम 3 ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड, कमाए करोड़ों
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 100 करोड़ के फ्रॉड का आरोप
कंबोडिया में गरजे भारतीय जवान: सिनेबक्स-2 में दिखाई युद्ध कौशल की झलक
सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ में धमाका, चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर
युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ता खत्म होने का सच, आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी
थलपति विजय का लकी नंबर 2026: सीएम बनते ही हाथ लगा वो खास तोहफा, जिसे देख यादों में खोए एक्टर
डिटेक्ट, डिलीट और अब डिपोर्ट : घुसपैठियों के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी का कड़ा रुख
कृति सेनन की तारीफ में रश्मिका मंदाना ने पार की हद, स्टेज पर निकल गई गाली!
नन्हे फैन के साथ बदसलूकी पड़ गई भारी, रियान पराग के एटीट्यूड पर भड़के फैंस
लखीमपुर खीरी में मौत का तांडव: तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक की टक्कर में 10 की जान, सड़क बनी खून की नदी