नन्हे फैन के साथ बदसलूकी पड़ गई भारी, रियान पराग के एटीट्यूड पर भड़के फैंस
News Image

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाल रहे रियान पराग एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नन्हे फैन के साथ बेहद रुखाई से पेश आते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला? वीडियो में दिख रहा है कि रियान पराग कहीं जा रहे हैं, तभी एक छोटा बच्चा उनके पास सेल्फी लेने की कोशिश करता है। पहले तो कप्तान साहब ने उसे मना किया, लेकिन जब बच्चा उनके साथ चलने लगा, तो रियान ने उसे गुस्से में धकेलते हुए हट कहा और वहां से आगे बढ़ गए।

फैंस का फूटा गुस्सा सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही फैंस रियान पराग की जमकर आलोचना कर रहे हैं। ट्विटर पर यूजर्स ने राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी को टैग करते हुए रियान को कप्तानी से हटाने की मांग कर दी है।

एक यूजर ने लिखा, हम रियान को अगले सीजन में कप्तान के रूप में नहीं देखना चाहते। वहीं अन्य लोगों ने उनके व्यवहार को घमंडी करार देते हुए कहा कि एक खिलाड़ी को अपने फैंस के साथ ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता।

मैदान पर भी नहीं चल रहा बल्ला रियान पराग के लिए यह आईपीएल सीजन औसत दर्जे का रहा है। उन्होंने 11 मैचों में 25.80 की औसत और 151.76 के स्ट्राइक रेट से कुल 258 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से केवल 2 अर्धशतक निकले हैं।

प्लेऑफ की रेस में राजस्थान की मुश्किलें रियान के व्यवहार के अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम भी कठिन दौर से गुजर रही है। टीम लगातार अपने पिछले 3 मैच हार चुकी है, जिससे उनके प्लेऑफ में पहुंचने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

फिलहाल राजस्थान के 12 मैचों में 12 अंक हैं। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अपने आखिरी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। ऐसे में टीम का तनाव और कप्तान का विवादित व्यवहार राजस्थान के लिए नई मुसीबत खड़ी कर रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वंदे मातरम् पर अबू आजमी का विवादित बयान: अल्लाह के सिवा किसी की वंदना नहीं

Story 1

एक घड़ी की दीवानगी: यूरोप से अमेरिका तक मची लूट , पुलिस को छोड़नी पड़ी आंसू गैस

Story 1

चेन्नई की हार से SRH और GT को मिली प्लेऑफ की सौगात, रोमांचक मोड़ पर IPL 2026

Story 1

सैलून में कुर्सी पर बैठकर हेयरकट करवाता दिखा बंदर, लोग बोले- पूरा नवाब है भाई

Story 1

कान खोलकर सुन लें, पुलिस पर हाथ उठाया तो खैर नहीं , पत्थरबाजों पर CM शुभेंदु अधिकारी का कड़ा प्रहार

Story 1

नंदीग्राम में 100 करोड़ का चुनावी खेल? ममता की पार्टी पर लगे बेहद गंभीर आरोप

Story 1

संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का बड़ा कीर्तिमान, CSK के लिए बने सीजन के किंग

Story 1

रील के चक्कर में स्टंटबाज ऑटोवाला पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने हवाबाजी का निकाला दम!

Story 1

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का लुक आया सामने, जापानी तकनीक और भारतीय रफ्तार का संगम!

Story 1

OnePlus 15R का झटका: लॉन्च के बाद दूसरी बार बढ़ी कीमत, देखें नए रेट्स