एक घड़ी की दीवानगी: यूरोप से अमेरिका तक मची लूट , पुलिस को छोड़नी पड़ी आंसू गैस
News Image

लग्जरी का नया जुनून दुनिया में कुछ घड़ियां महज समय बताने का जरिया नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल और निवेश का जरिया होती हैं। स्विस ब्रांड स्वॉच (Swatch) और लग्जरी वॉचमेकर ऑडेमर्स पिगुएट (Audemars Piguet) की साझेदारी में लॉन्च हुई रॉयल पॉप (Royal Pop) घड़ी ने इस समय पूरी दुनिया में सनसनी फैला दी है। इस लिमिटेड एडिशन घड़ी को पाने के लिए यूरोप से लेकर अमेरिका तक खरीदारों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हालात बेकाबू हो गए।

क्यों है इतनी डिमांड? ऑडेमर्स पिगुएट की घड़ियां आमतौर पर लाखों-करोड़ों में बिकती हैं। हालांकि, रॉयल पॉप मॉडल को 400 से 420 डॉलर (करीब 40 हजार रुपये) की आकर्षक कीमत पर उतारा गया। खरीदारों की नजरें इस पर नहीं कि घड़ी सुंदर है, बल्कि इस पर है कि इसे खरीदकर बाद में 10 गुना अधिक कीमत पर बेचा जा सकता है। लिमिटेड स्टॉक और भारी मुनाफे की उम्मीद ने इसे इन्वेस्टमेंट आइटम बना दिया है।

ब्रिटेन में सड़कों पर उतरे लोग ब्रिटेन के मैनचेस्टर, बर्मिंघम और लिवरपूल जैसे शहरों में लोग 5-5 दिनों तक दुकानों के बाहर लाइन लगाकर बैठे रहे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को डॉग स्क्वॉड तैनात करना पड़ा। कई शहरों में खरीदारों के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर कई स्टोर्स को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। कार्डिफ में हंगामे के आरोप में एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है।

पेरिस में आंसू गैस का इस्तेमाल फ्रांस की राजधानी पेरिस में हालात और भी बिगड़ गए। स्टोर के बाहर जमा 300 लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। इस धक्का-मुक्की में दुकान के मेटल शटर और सुरक्षा गेट तक टूट गए। इटली के मिलान और अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां टाइम्स स्क्वायर पर उमड़ी भीड़ किसी बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट जैसी लग रही थी।

क्या यह नया क्रिप्टो क्रेज है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग बैरिकेड तोड़ते और फर्श पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारों का मानना है कि लिमिटेड एडिशन उत्पादों का रीसेल मार्केट युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है। एक खरीदार ने तो घड़ी खरीदते ही उसे 4,000 डॉलर में बेचने का दावा किया। इंटरनेट पर लोग इसे अब घड़ी नहीं, बल्कि नया क्रिप्टो क्रेज कह रहे हैं, जहां लोग अपनी सुरक्षा दांव पर लगाकर सिर्फ मुनाफा देख रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आतंकी बनकर भारत आया, फिर कश्मीर की हकीकत देख बदल गया इरादा: हेयर ट्रांसप्लांट करवाते पकड़ा गया लश्कर का चीनी

Story 1

तू जानता नहीं मैं कौन हूं : केदारनाथ यात्रा पर महिला का खच्चर संचालक पर रौब, वीडियो वायरल

Story 1

प्यार से मानेंगे तो ठीक, वरना दूसरा तरीका तय है : सड़क पर नमाज को लेकर सीएम योगी की दो-टूक

Story 1

पेट्रोल-डीजल खत्म होने का दावा निकला फेक , सरकार ने सच्चाई बताकर अफवाहों पर लगाया विराम

Story 1

इंस्टाग्राम के जादू से मुख्यमंत्री बने विजय, स्टालिन का तीखा तंज

Story 1

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का लुक आया सामने, जापानी तकनीक और भारतीय रफ्तार का संगम!

Story 1

ओस्लो में ऐतिहासिक आगमन: 43 साल बाद नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी, भारत-नॉर्डिक संबंधों को मिलेगी नई उड़ान

Story 1

ढाका एयरपोर्ट पर इंडिगो पायलट का सामना सियार गैंग से, ATC के साथ बातचीत वायरल

Story 1

जब दो लड़ते हैं तो तीसरा ले जाता है बाजी: अमिताभ बच्चन के रहस्यमयी ट्वीट ने मचाया बवाल

Story 1

नॉर्डिक देशों पर भारत का बढ़ा दबदबा: स्वीडन की बड़ी जीत के बाद अब ओस्लो के मिशन पर PM मोदी