स्टेज पर हुआ फनी वाकया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चा में बनी रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। फिल्म के सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान रश्मिका ने अपनी को-स्टार कृति सेनन की तारीफ में कुछ ऐसा कह दिया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया।
तारीफ करते-करते फिसल गई जुबान इवेंट में रश्मिका काफी एक्साइटेड नजर आ रही थीं। कृति की खूबसूरती और पर्सनैलिटी की तारीफ करते हुए वह इतनी उत्साहित हो गईं कि जोश-जोश में उनके मुंह से एक अंग्रेजी गाली निकल गई। हालांकि, अपनी गलती का अहसास होते ही रश्मिका खुद भी हंस पड़ीं और वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे।
फैंस ने कहा- बेस्टी एनर्जी यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। रश्मिका के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए इसे बेस्टी एनर्जी करार दिया है। फैंस का कहना है कि रश्मिका का यह रिएक्शन पूरी तरह से नेचुरल था।
क्या है कॉकटेल 2 की कहानी? होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2012 की सुपरहिट फिल्म कॉकटेल की फ्रेंचाइजी है। खबरों के अनुसार, इस बार भी फिल्म एक दिलचस्प लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
बॉक्स ऑफिस पर कॉकटेल का जलवा गौरतलब है कि सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर ओरिजिनल कॉकटेल ने 2012 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। करीब 45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 125 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। इसके गाने और स्टाइलिश अंदाज आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अब देखना यह है कि क्या कॉकटेल 2 भी वही जादू बिखेर पाती है।
Rashmika is literally all of us hyping up Kriti Sanon You look HOT on the mic is pure bestie energy. The stage is already on fire- Are you guys ready for this??
— THE GOSSIP QUEEN👸 (@TheGossipQueeen) May 17, 2026
#RashmikaMandanna #KritiSanon pic.twitter.com/O8Gct0H86u
ट्रंप का नया वर्ल्ड मैप : पाकिस्तान पर अमेरिकी झंडे का साया, भारत को क्यों रखा गया दूर?
दुबारे एलीफैंट कैंप में खूनी खेल: दो हाथियों की लड़ाई में महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत
दिल्ली मेट्रो में शर्मनाक हरकत: लिफ्ट के अंदर महिलाओं के सामने शख्स ने किया पेशाब, वीडियो वायरल
कान खोलकर सुन लें, पुलिस पर हाथ उठाया तो खैर नहीं , पत्थरबाजों पर CM शुभेंदु अधिकारी का कड़ा प्रहार
बंगाल में गुंडागर्दी पर लगाम: शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार का टेंशन वाला जवाब: क्या फिर बढ़ेंगे दाम?
रोहिणी कोर्ट विवाद: वकील से बहस के बाद जज का तबादला, वकीलों की हड़ताल से न्यायिक कामकाज ठप
# असम के जंगल में मौत का तांडव: गैंडे ने सींग से हवा में उछाली सफारी जीप, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
सीएम के पीए हत्याकांड का मास्टरमाइंड मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार
IPL 2026: क्या धोनी का सफर खत्म? हैदराबाद के खिलाफ बाहर रहने पर कप्तान गायकवाड़ ने तोड़ी चुप्पी