पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालते ही सुवेंदु अधिकारी फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अवैध घुसपैठियों को लेकर दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब राज्य में डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति अपनाई जाएगी।
क्या है अधिकारी का प्लान? सभा के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वे झुकने वाले व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सरकार अपने चुनावी संकल्पों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा, पहले घुसपैठियों को मतदाता सूची में डिटेक्ट किया गया, फिर उन्हें डिलीट किया गया और अब वक्त आ गया है कि उन्हें देश से बाहर (डिपोर्ट) निकाला जाए।
पत्थरबाजों को सीधी चेतावनी कोलकाता के पार्क सर्कस में पुलिस पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री ने तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, अगर पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, तो भारतीय जनता पार्टी उन्हें सबक सिखाना जानती है। बंगाल में अब गुंडागर्दी का खात्मा होगा।
उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर में अब ऐसी घटनाएं कम हो गई हैं, लेकिन बंगाल में लोगों को ढिलाई की आदत लग गई थी। वे समझ बैठे थे कि सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
पार्क सर्कस हिंसा की पूरी सच्चाई रविवार, 17 मई की दोपहर पार्क सर्कस में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक हिंसक हो गए थे। उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें 10 पुलिसकर्मी घायल हुए। घायलों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के 3 जवान भी शामिल थे।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने साफ संदेश दिया कि धार्मिक नारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह सरकार कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
*#WATCH | Kolkata | West Bengal CM Suvendu Adhikari says, I m not a man who will bow down... The BJP s Chief Minister will fulfill the commitments made by the party... The BJP government will keep the country safe... First they (illegal infiltrators) were detected in the voter… pic.twitter.com/cdErC3Q5au
— ANI (@ANI) May 18, 2026
रायबरेली में ममता हुई शर्मसार: खंभे से बांधकर बच्चों को दी तालिबानी सजा, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
ट्विशा शर्मा मौत केस: पति पर ₹10 हजार का इनाम, विदेश भागने पर लगा अंकुश
मेट्रो में गंदी हरकत करना पड़ा भारी; लड़की ने सबके सामने युवक को दी करारी मात
चहल से अनफॉलो करने पर आरजे महवश ने तोड़ी चुप्पी, सुसाइडल थॉट्स के दौर को लेकर किया बड़ा खुलासा
लाइव टीवी पर एके-47 से फायरिंग: अमेरिका के डर से ईरान ने आम नागरिकों को सिखाया बंदूक चलाना
चलती ट्रेन में सांड की एंट्री? इंटरनेट पर वायरल वीडियो का खुल गया राज!
डिटेक्ट, डिलीट और अब डिपोर्ट : घुसपैठियों के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी का कड़ा रुख
क्या धोनी ने आईपीएल को कह दिया अलविदा? चेपॉक की एक तस्वीर ने मचाई खलबली
सड़कें केवल आवागमन के लिए: सार्वजनिक स्थलों पर नमाज को लेकर CM योगी का सख्त अल्टीमेटम
सनराइजर्स हैदराबाद का प्लेऑफ में धमाका, चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर