भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। घटना के बाद से ही समर्थ फरार है।
पुलिस की 6 टीमें तलाश में जुटीं एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने जानकारी दी कि आरोपी को पकड़ने के लिए कुल 6 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को आशंका है कि समर्थ देश छोड़कर भाग सकता है, इसलिए उसका पासपोर्ट सस्पेंड करवाने के लिए संबंधित अथॉरिटी को आधिकारिक पत्र भेजा गया है। तलाशी अभियान को और तेज करने के लिए अतिरिक्त टीमें भी तैनात की जा रही हैं।
मौत वाले दिन का घटनाक्रम 12 मई को ट्विशा की मौत से पहले का घटनाक्रम कई सवाल खड़े कर रहा है। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक ट्विशा पार्लर गई थी। घर लौटने के बाद उसने समर्थ के साथ टीवी देखा और रात 9:45 बजे तक भोजन किया। इसके बाद वे अलग-अलग कमरों में सोने चले गए।
मैं फंस गई हूं - आखिरी कॉल रात 10:05 बजे ट्विशा ने अपनी मां रेखा शर्मा को फोन कर कहा, मैं फंस गई हूं। घबराई मां ने तुरंत ट्विशा की सास गिरीबाला को फोन करके बेटी के रोने की जानकारी दी और उसे देखने को कहा। जब सास कमरे में पहुंचीं तो ट्विशा वहां नहीं थी। तलाशने पर वह घर के टॉप फ्लोर पर बने शेड में फंदे से लटकी मिलीं। रात 10:20 बजे तक उसकी मौत की पुष्टि हो गई।
शादी और विवाद की परतें ट्विशा और समर्थ की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी और 12 दिसंबर 2025 को दोनों विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के केवल 5 महीने बाद ही यह दुखद घटना घट गई। फिलहाल, ट्विशा के मायके वालों ने समर्थ पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
सांस का बयान बनाम मायके का आरोप ट्विशा की सास पेशे से एक रिटायर्ड जज हैं। उन्होंने अपने बयान में दावा किया है कि बहू ट्विशा ड्रग्स की लत का शिकार थी। वहीं, दूसरी ओर ट्विशा के परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
*#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Twisha Sharma death case | ACP Rajneesh Kashyap Kaul says, A reward of Rs 10,000 has been announced in the case. Several teams have been deployed to catch the accused Samarth Singh. Correspondence has also been sent to the passport office so… pic.twitter.com/7lPtamBckb
— ANI (@ANI) May 18, 2026
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: 19 मई को इन रास्तों से बचें, समिट रिहर्सल के चलते नई दिल्ली में रहेगा डायवर्जन
कंबोडिया में गरजे भारतीय जवान: सिनेबक्स-2 में दिखाई युद्ध कौशल की झलक
भारत की पहली बुलेट ट्रेन: रफ्तार की रानी की पहली झलक ने इंटरनेट पर मचाई धूम
बांग्लादेश की मंडी में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की धूम, ईद से पहले वायरल हुए ये खास भैंसे
UPI, आधार और अरबों का निवेश: नॉर्वे को भारत में क्यों दिख रही है दुनिया की अगली सुपरपावर?
केरल सरकार का बड़ा तोहफा: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और आशा वर्कर्स का बढ़ा वेतन
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, 10 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस
विदाई एक दिग्गज की: भारत के खिलाफ पहला शतक जड़ने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान माइक स्मिथ का 92 वर्ष की उम्र में निधन
रील के चक्कर में स्टंटबाज ऑटोवाला पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने हवाबाजी का निकाला दम!
ईरान की मस्जिदों में चल रही युद्ध की पाठशाला , छोटे बच्चों से बुजुर्गों तक को सिखाया जा रहा AK-47 चलाना