केरलम की राजनीति में सोमवार को एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला। वीडी सतीशन ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने दस साल के लंबे अंतराल के बाद सत्ता में जोरदार वापसी की है।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सतीशन और उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में देशभर के विभिन्न कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्षी दलों के दिग्गज नेता भी शामिल हुए।
शपथ के बाद राहुल गांधी ने वीडी सतीशन को गर्मजोशी से गले लगाया। इस दौरान राहुल उनके कान में कुछ कहते हुए भी दिखे, जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज है। निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
वीडी सतीशन ने बताया कि केरलम के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी तेजी से सरकार बनी है। चुनाव परिणाम के बाद महज 24 घंटे के भीतर सहयोगी दलों के साथ बातचीत कर मंत्रिमंडल का स्वरूप तय कर लिया गया। सतीशन ने स्पष्ट किया कि कैबिनेट में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ-साथ महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय को उचित स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री पद के साथ वित्त विभाग का जिम्मा खुद सतीशन ने संभाला है।
20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में दिग्गज चेहरों को शामिल किया गया है। रमेश चेन्निथला को गृह मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में प्रमुख स्थान मिला है। तिरुवन्नचूर राधाकृष्णन को विधानसभा अध्यक्ष और शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई सरकार ने चुनाव के दौरान घोषित पांच गारंटियों को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने का संकल्प लिया है। इनमें महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, छात्राओं के लिए मासिक सहायता, 3000 रुपये की सामाजिक पेंशन, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और छोटे कारोबारियों को बिना ब्याज के ऋण जैसी लोकलुभावन योजनाएं शामिल हैं।
2026 के विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतकर शानदार बहुमत प्राप्त किया है। इसमें कांग्रेस ने 63 और IUML ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) महज 35 सीटों पर सिमट गया, जबकि भाजपा के खाते में 3 सीटें गईं। सतीशन का मुख्यमंत्री बनना कांग्रेस के लिए दक्षिण भारत में एक नई उम्मीद की किरण माना जा रहा है।
#WATCH | Thiruvananthapuram: VD Satheesan and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi share a hug after Satheesan took oath as Chief Minister of Keralam
— ANI (@ANI) May 18, 2026
(Source: PRD) pic.twitter.com/IJPSyjepjo
मुशफिकुर रहीम का ऐतिहासिक कारनामा: ब्रायन लारा का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त
NEET पेपर लीक का असर: RCC क्लासेस के बोर्ड पर पोती कालिख, निदेशक की गिरफ्तारी के बाद AIMIM का उग्र प्रदर्शन
नीदरलैंड में PM मोदी का डैशिंग अवतार: काला चश्मा पहनकर जब बांध का किया दौरा
भोपाल में बेटी की मौत: मेरी ट्विशा बहुत हिम्मत वाली थी, ससुराल वाले लगा रहे झूठे आरोप
केरल में नई सरकार का एक्शन मोड : सीएम वीडी सतीशन ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा
रायबरेली में ममता हुई शर्मसार: खंभे से बांधकर बच्चों को दी तालिबानी सजा, वीडियो देख कांप उठेगी रूह
वैश्विक मंच पर भारत का डंका: पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, झोली में आए 32 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
ईरान की मस्जिदों में चल रही युद्ध की पाठशाला , छोटे बच्चों से बुजुर्गों तक को सिखाया जा रहा AK-47 चलाना
केरल की राजनीति में नया मोड़: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, भाजपा ने लगाया मुस्लिम लीग के दबाव का आरोप
न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा भारत: राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश