अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान से सामने आए कुछ वीडियो ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। ईरान की मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों को अब डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में बदल दिया गया है, जहां आम नागरिकों को हथियार चलाने की तालीम दी जा रही है।
बच्चे और महिलाएं ले रहे ट्रेनिंग सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छोटे बच्चों, युवाओं और यहां तक कि बुजुर्गों को भी AK-47 जैसी घातक राइफलें थामे देखा जा सकता है। वीडियो में महिलाओं को बंदूक को असेंबल और डिसअसेंबल (खोलना और जोड़ना) करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सरकारी टीवी पर भी अभ्यास ईरान का सरकारी मीडिया इस अभियान को खुलकर प्रमोट कर रहा है। एक टीवी डिबेट शो के दौरान स्टूडियो में ही एक सैन्य अधिकारी को लाइव एंकर और दर्शकों को बंदूक चलाने का तरीका सिखाते देखा गया। इस दौरान वहां गोलियां भी चलाई गईं, जिसे देश की रक्षा के लिए जरूरी बताया गया।
जान फिदा बराए ईरान अभियान ईरान ने इस व्यापक सैन्य प्रशिक्षण अभियान को जान फिदा बराए ईरान नाम दिया है। अधिकारियों का दावा है कि अमेरिका और इजरायल के संभावित खतरे को देखते हुए अब तक करीब 3.1 करोड़ लोगों ने इस रक्षा प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करवाया है। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
तनाव के बीच मनोवैज्ञानिक युद्ध? विश्लेषकों का मानना है कि ईरान इस तरह के प्रदर्शनों के जरिए अमेरिका को संदेश देने की कोशिश कर रहा है। इसे केवल सैन्य तैयारी न मानकर, एक मनोवैज्ञानिक युद्ध के रूप में भी देखा जा रहा है। इसका मकसद देश के भीतर जनता को एकजुट करना और संभावित सैन्य हमले की स्थिति में भारी प्रतिरोध का माहौल तैयार करना है।
YOUNG IRANIAN BOYS, older men FLOOD Tehran streets EAGER to LEARN to man AK-47s
— RT (@RT_com) May 18, 2026
Civilians from all walks of life practice handling weapons in anticipation of DEFENDING THE HOMELAND against possible US GROUND INVASION https://t.co/WHhlJomdI9 pic.twitter.com/KLU5ZYz8CF
मौत के मुंह से बाल-बाल बचे पर्यटक: असम के मानस नेशनल पार्क में गैंडे ने सफारी जीप को हवा में उछाला
ढाका एयरपोर्ट पर इंडिगो पायलट का सामना सियार गैंग से, ATC के साथ बातचीत वायरल
ट्विशा शर्मा केस: छत पर जाने के बाद क्या हुआ? सामने आए CCTV फुटेज ने बढ़ाई समर्थ सिंह की मुश्किलें
जमानत नियम है, जेल अपवाद : उमर खालिद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए अपने ही फैसले पर सवाल
जब ऑटो में खुद पोस्टर चिपकाते थे ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’: आमिर खान का संघर्ष देख हैरान रह जाएंगे आप
लाइव टीवी पर एके-47 से फायरिंग: अमेरिका के डर से ईरान ने आम नागरिकों को सिखाया बंदूक चलाना
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक: रफ़्तार और आधुनिकता का शानदार संगम
ट्विशा शर्मा केस: सास गिरिबाला सिंह का छलका दर्द, दहेज के आरोपों पर दिए सबूत और बड़ा बयान
क्या आज चेपॉक में थम जाएगा थाला का कारवां? धोनी के संन्यास की अटकलें तेज
विजय को मिला सीएम वाली नंबर प्लेट का तोहफा, रील लाइफ का सपना हकीकत में बदला