केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वी.डी. सतीशन ने कार्यभार संभालते ही कई लोक-कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया है। तिरुवनंतपुरम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी दी, जो इंदिरा गारंटी को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 जून से राज्य की महिलाएं KSRTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस योजना के विस्तृत दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि यह निर्णय कामकाजी महिलाओं और छात्रों के लिए बेहद राहतकारी साबित होगा।
केरल सरकार ने बुजुर्गों की गरिमापूर्ण देखभाल के लिए एक अलग विभाग बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। सीएम सतीशन ने इसे देश के किसी भी राज्य द्वारा की गई पहली पहल करार देते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज में विशेष सम्मान और सुरक्षा देना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।
सरकार ने लंबे समय से आंदोलन कर रही आशा वर्कर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने उनकी सैलरी में 3,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी वर्कर्स, सहायिकाओं, स्कूल रसोइयों, प्री-प्राइमरी शिक्षकों और आयाओं के मासिक मानदेय में भी 1,000 रुपये की वृद्धि की घोषणा की गई है।
कैबिनेट ने वरिष्ठ विधायक जी. सुधाकरन को प्रोटेम स्पीकर बनाने की सिफारिश की है। विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह 21 मई को होगा, जबकि स्पीकर का चुनाव 22 मई को संपन्न होगा। इसके अलावा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव बाबू को एडवोकेट जनरल और अधिवक्ता टी.एस. आसफ अली को अभियोजन महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने अलाप्पुझा में दो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की फिर से जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन को मंजूरी दी है। यह कार्रवाई जिला अदालत के आदेश के पालन के तहत की जा रही है। सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार किसी भी राजनीतिक बदले की भावना से नहीं, बल्कि कानून के शासन को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।
अंत में, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की वर्तमान वित्तीय स्थिति को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार जल्द ही एक श्वेत पत्र जारी करेगी।
#WATCH तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री VD सतीशन ने कहा, UDF द्वारा दी गई इंदिरा गारंटी को लागू करने के लिए पहली कैबिनेट बैठक हुई - 15 जून से KSRTC बसों में मुफ्त बस यात्रा शुरू होगी। हम बुजुर्गों के लिए एक नया विभाग बनाने जा रहे हैं। कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय… pic.twitter.com/f00bQjMQVf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
ट्विशा शर्मा केस: छत पर अकेले गई महिला, 57 मिनट बाद सामने आया वह रहस्यमयी फुटेज
दुबारे एलीफैंट कैंप में खूनी खेल: दो हाथियों की लड़ाई में महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत
थलपति विजय का लकी नंबर 2026: सीएम बनते ही हाथ लगा वो खास तोहफा, जिसे देख यादों में खोए एक्टर
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल
भोपाल में बेटी की मौत: मेरी ट्विशा बहुत हिम्मत वाली थी, ससुराल वाले लगा रहे झूठे आरोप
ट्विशा शर्मा मौत केस: पति पर ₹10 हजार का इनाम, विदेश भागने पर लगा अंकुश
क्या आज चेपॉक में थम जाएगा थाला का कारवां? धोनी के संन्यास की अटकलें तेज
सेहत का गणित: एक दिन में कितना तेल खाना है सुरक्षित? डॉक्टर सरीन ने दी सटीक सलाह
विजय को मिला सीएम वाली नंबर प्लेट का तोहफा, रील लाइफ का सपना हकीकत में बदला
टिम डेविड का मूसेवाला अंदाज: कैच लपकते ही किया ऐसा सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर मची खलबली