क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेल आपकी सेहत बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है? भारतीय घरों में सब्जी, दाल से लेकर पराठों तक में तेल का खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा तेल का सेवन मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और हार्ट जैसी गंभीर बीमारियों का बुलावा है।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में मशहूर लिवर विशेषज्ञ डॉक्टर शिवकुमार सरीन ने स्पष्ट किया है कि एक सामान्य वयस्क को रोजाना अधिकतम 5 से 6 चम्मच (लगभग 25 से 30 ग्राम) तेल या घी का सेवन करना चाहिए।
डॉक्टर सरीन के अनुसार, यदि आप इससे कम तेल का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए और भी फायदेमंद है। विशेषकर वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों या पहले से बीमार व्यक्तियों को तेल की मात्रा को न्यूनतम रखना चाहिए।
अक्सर लोग सिर्फ खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को ही गिनते हैं, लेकिन डॉक्टर सरीन का कहना है कि हमें हिडन ऑयल (छिपे हुए तेल) पर ध्यान देना होगा। मूंगफली, बादाम और अखरोट जैसी चीजों में भी प्राकृतिक तेल होता है। हालांकि इनमें ओमेगा-3 जैसे अच्छे फैट्स होते हैं, लेकिन इनकी मात्रा को भी कुल कैलोरी में जोड़ना चाहिए।
पराठों पर ऊपर से घी या तेल लगाने जैसी आदतें शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट पहुंचाती हैं। इसलिए खाना पकाते समय तेल का नाप तय करना बहुत जरूरी है।
अगर आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर या दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो तेल की मात्रा को लेकर खुद से कोई फैसला न लें। ऐसे मरीजों को अपने डाइटिशियन या डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही तेल का सेवन करना चाहिए।
How much oil are you consuming in a day? Is it within the safe limit? Watch renowned liver expert Dr. Shiv Sarin explain how much oil you can consume in a day & how keeping track of daily oil intake is an effective step in preventing obesity.#StopObesity #EatRightIndia pic.twitter.com/11y6SAqYc8
— FSSAI (@fssaiindia) March 30, 2026
CSK vs SRH: क्या धोनी का सफर खत्म? जानिए क्यों हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल रहे कैप्टन कूल
माही का चेपॉक पर भावुक मूमेंट: जर्सी में दिखे थाला , फैंस के मन में अब भी रिटायरमेंट का सवाल
ट्विशा शर्मा केस: सास ने खोले गहरे राज, कहा- नशे की लत और मानसिक दबाव में थी बहू
वेलकम टू द जंगल के टाइटल ट्रैक पर उड़ा मजाक: नेटिजन्स ने पूछा- ये कोई रोजगार योजना है क्या?
सड़कों पर नमाज पर प्रतिबंध: मजबूरी को बनाया जा रहा निशाना , अबू आजमी का योगी सरकार पर तीखा वार
ईद से पहले बांग्लादेश में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू बने इंटरनेट सेंसेशन, भैंसों की लोकप्रियता देख हैरान दुनिया
NEET UG 2026 पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: लातूर के मशहूर कोचिंग संचालक पर CBI का शिकंजा
क्या चेपॉक में आज थाला की वापसी? धोनी के लिए धड़क रहा है फैंस का दिल
इंस्टाग्राम के जादू से मुख्यमंत्री बने विजय, स्टालिन का तीखा तंज
न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा भारत: राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा संदेश