कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित प्रसिद्ध डुबारे एलीफेंट कैंप में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। हाथियों के करीब जाना एक 33 वर्षीय महिला पर्यटक के लिए जानलेवा साबित हुआ। चेन्नई की रहने वाली ज्युनेश नाम की महिला यहां हाथियों को नहलाते हुए देखने पहुंची थीं, लेकिन अचानक मौत उन्हें अपने साथ ले गई।
क्या हुआ था उस वक्त? कैंप में मौजूद पर्यटक हाथियों की गतिविधियों को करीब से देख रहे थे। तभी कंचन नाम के हाथी ने दूसरे हाथी मार्तंड पर अचानक हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों हाथियों के बीच खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मौजूद महावतों ने उन्हें शांत करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन हाथियों का गुस्सा बेकाबू हो चुका था।
हाथी के नीचे दबने से गई जान हाथियों की लड़ाई के बीच एक हाथी अपना संतुलन खो बैठा और सीधे वहां खड़ी महिला के ऊपर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने उठने की जद्दोजहद में महिला को कई बार कुचला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद लोग सिहर उठे।
मंत्री के सख्त निर्देश: अब नहीं चलेगी लापरवाही इस दुखद घटना के बाद कर्नाटक के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर बी. खंड्रे ने गहरा दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने साफ कहा कि वन्यजीवों का व्यवहार हमेशा अनिश्चित होता है और उन पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता।
क्या बदलेंगे नियम? अब वन विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भविष्य में पर्यटकों को हाथियों के बेहद करीब जाने, उन्हें छूने, खाना खिलाने या नहलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, सेल्फी लेने के लिए हाथियों के पास खड़े होने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया है।
हाथियों के हमलों में हो रही वृद्धि देश भर में हाल के महीनों में हाथियों के हमले की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। पिछले महीने छत्तीसगढ़ में एक जंगली हाथी ने व्यक्ति को कुचल दिया था, तो वहीं मार्च में यूपी के बहराइच में एक बुजुर्ग महिला को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि वन्यजीवों के प्रति अति-उत्साह और सुरक्षा में कोताही ऐसे हादसों का मुख्य कारण है।
*A woman tourist who was bathing an elephant at Dubare camp In Kodagu, Karnataka, was killed when two elephants suddenly started to fight.कर्नाटक के डुबारे कैंप में दर्दनाक हादसा 🐘🚨
— cool guy (@coolguygondgb) May 18, 2026
हाथियों की लड़ाई के बीच महिला पर्यटक की मौत pic.twitter.com/RtGqJVe53j
बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका: RJD का दावा- JDU में होने वाली है बगावत
बंगाल में गुंडागर्दी पर लगाम: शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- पत्थरबाजी बर्दाश्त नहीं
क्या आज रात चेपॉक में थम जाएगा थाला का कारवां? धोनी के संन्यास की अटकलों से फैंस की धड़कनें तेज
मौसम का डबल अटैक : 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
शर्मनाक हार के बाद छलका प्रीति जिंटा का दर्द, श्रेयस अय्यर के साथ वायरल हुई भावुक तस्वीर
लाइव टीवी पर AK-47 की ट्रेनिंग: क्या अमेरिका के डर से ईरान ने उठा लिए हैं हथियार?
हैदराबाद और गुजरात ने प्लेऑफ में भरी हुंकार, चेन्नई की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
अजीत अगरकर और शान मसूद एक साथ: ICC ने चुनी दिग्गजों की ज्यूरी , पाकिस्तान के कप्तान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
संजू सैमसन ने तोड़ा धोनी का बड़ा कीर्तिमान, CSK के लिए बने सीजन के किंग
वट सावित्री पूजा के दौरान बरगद के पेड़ में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी