ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी धमकियों के बाद ईरान में खलबली मच गई है। इस डर और तनाव के बीच ईरान ने अपनी जनता को युद्ध के लिए तैयार करना शुरू कर दिया है।
लाइव टीवी पर दी जा रही है ट्रेनिंग ईरान के सरकारी चैनलों पर अब अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिल रहे हैं। टीवी एंकर, जो आमतौर पर खबरें पढ़ते हैं, अब हाथों में AK-47 और स्नाइपर राइफलें लिए नजर आ रहे हैं। ये एंकर्स लाइव प्रसारण के दौरान रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के एक्सपर्ट्स से हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है ताकि देश का हर नागरिक हमले के लिए तैयार रहे।
एंकर से लेकर आम नागरिक तक, सब तैयार वायरल हो रहे वीडियो में सरकारी चैनल ओफोग के एंकर हुसैन हुसैनी और चैनल 3 की एंकर मोबिना नासिरी जैसे नाम शामिल हैं। नासिरी ने हथियार थामते हुए सार्वजनिक रूप से कहा कि अगर देश पर संकट आया, तो वे अपनी जान देने के लिए पीछे नहीं हटेंगी। यह केवल टीवी तक सीमित नहीं है, बल्कि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर भी इस तरह के दृश्य देखे जा रहे हैं।
मस्जिदों में बच्चों को भी मिल रहा प्रशिक्षण तनाव के बीच ईरान ने मस्जिदों को ट्रेनिंग कैंप में बदल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आम नागरिकों के अलावा बच्चों को भी बंदूकें थामना और उन्हें चलाना सिखाया जा रहा है। सरकार इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का नाम दे रही है। आधिकारिक बयानों के मुताबिक, इसका उद्देश्य किसी भी संभावित अमेरिकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी आबादी को एक लड़ाके के रूप में तैयार करना है।
ट्रंप की चेतावनी और ईरान का खौफ यह सब तब शुरू हुआ जब राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि समय तेजी से निकल रहा है। इस धमकी के बाद ईरानी हुकूमत ने जनता को यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि खुलेआम मीडिया के जरिए हथियारों का प्रदर्शन और ट्रेनिंग, ईरान के भीतर बढ़ते डर और हताशा को भी दर्शाती है।
Iranian TV continues firearms training segment, this time with a sniper rifle aimed at Trump. pic.twitter.com/rdf7nWS49p
— распад и неуважение (@VictorKvert2008) May 18, 2026
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल
हिंदी बोलने पर फाइन, टेबल साफ करने का दबाव : एक वायरल वीडियो ने खोली प्राइवेट स्कूलों की पोल
मैदान पर भिड़े शान मसूद और मुशफिकुर रहीम; बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया जीत के लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य
अलविदा माइक स्मिथ: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दोहरे खेल के धुरंधर का 92 वर्ष की आयु में निधन
7वें वेतन आयोग का तोहफा, पर सवालों के घेरे में बंगाल मॉडल : क्या 8वें वेतन आयोग के साथ फिर पिछड़ जाएंगे कर्मचारी?
केरल की राजनीति में नया मोड़: वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, भाजपा ने लगाया मुस्लिम लीग के दबाव का आरोप
रील के चक्कर में स्टंटबाज ऑटोवाला पड़ा भारी, दिल्ली पुलिस ने हवाबाजी का निकाला दम!
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: 19 मई को इन रास्तों से बचें, समिट रिहर्सल के चलते नई दिल्ली में रहेगा डायवर्जन
विदाई एक दिग्गज की: भारत के खिलाफ पहला शतक जड़ने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान माइक स्मिथ का 92 वर्ष की उम्र में निधन
IPL 2026: धोनी की वापसी पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा खुलासा, फैंस के लिए आई खुशखबरी!